फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update: Weather will change again after Mahashivratri, rain and storm in 7 districts

Rajasthan Weather Update: महाशिवरात्रि के बाद फिर बदलेगा मौसम, 7 जिलों में बारिश और आंधी का यलो अलर्ट

Tue, 25 Feb 2025 02:27 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 25 Feb 2025 02:27 PM IST
सार

महाशिवरात्रि के अगले दिन नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश के 7 जिलों गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, सीकर, अलवर और भरतपुर में बारिश होने की संभावना जताई गई है। विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update: Weather will change again after Mahashivratri, rain and storm in 7 districts
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में अगले 24 से 28 घंटे के दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है। तेज धूप और बढ़ती गर्मी के बाद 27 फरवरी से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। महाशिवरात्रि के अगले दिन नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश के 7 जिलों में बारिश और आंधी की संभावना है।

विज्ञापन


जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार 27 फरवरी से गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, सीकर, अलवर और भरतपुर में बारिश होने की संभावना जताई गई है। विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में अलवर, सीकर, कोटा, जोधपुर, चूरू, गंगानगर, नागौर, फतेहपुर, दौसा, करौली, अजमेर और जयपुर में दिन के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक इजाफा हुआ है। अलवर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ, जबकि करौली में सबसे कम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


राज्य के पश्चिमी जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 34.1, जालोर में 33.9, पाली में 32.1, जोधपुर में 33.2, बीकानेर में 32 और चित्तौड़गढ़ में 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले एक दो दिनों की बात करें तो राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। 27 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पूर्वी राजस्थान में बारिश और आंधी की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed