फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update: The people of the state got relief from the heat, weather became cool due to rain

Rajasthan Weather Update: भीषण गर्मी से प्रदेशवासियों को मिली राहत, आसमान से बरसी बूंदों से मौसम में ठंडक

Sun, 02 Jun 2024 06:14 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 02 Jun 2024 06:14 PM IST
सार

Rajasthan Weather Update today: राजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज मौसम में बदलाव देखने को मिला और इतने दिनों से गर्मी की मार झेल रहे प्रदेशवासियों को थोड़ी राहत मिली। राजधानी जयपुर में आज दोपहर में बादल छाए रहे और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने से मौसम में ठंडक आ गई।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update: The people of the state got relief from the heat, weather became cool due to rain
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में पिछले 48 घंटों में मौसम का मिजाज बदला है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट आने के साथ हीट वेव से भी राहत मिलती दिख रही है। राजधानी जयपुर में आज दौपहर में बादल छाए रहे, जिससे गर्मी का असर कम हुआ है। मौसम विभाग ने जयपुर, सीकर, चूरू, नागौर, टोंक, झुंझुनू और बीकानेर में हल्की बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते आज मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य में आज कहीं-कहीं हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई है। मौसम विभाग ने जयपुर, सीकर, चूरू, नागौर, टोंक, झुंझुनू और बीकानेर में हल्की बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। रविवार को गंगानगर राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, यहां अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों में राजस्थान में सीकर, झुंझुनू, जयपुर,अजमेर, चूरू, नागौर, हनुमानगढ़ और गंगानगर में बूंदाबांदी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed