{"_id":"675275ce6dd3a423410fda74","slug":"rajasthan-weather-update-the-mercury-dropped-rapidly-in-the-state-the-temperature-will-fall-further-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Update : राज्य में तेजी से लुढ़का पारा, IMD ने दी मावठ की चेतावनी, अभी और गिरेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Update : राज्य में तेजी से लुढ़का पारा, IMD ने दी मावठ की चेतावनी, अभी और गिरेगा तापमान
Fri, 06 Dec 2024 09:26 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 06 Dec 2024 09:26 AM IST
सार
प्रदेश में कड़ाके वाली ठंड शुरू हो गई है। बीते 24 घंटों में कई शहरों में न्यूनतम पारा 3 से 4 डिग्री तक कम हो चुका है, वहीं मौसम विभाग की ताजा अपडेट यह है कि प्रदेश में अगले 2 सप्ताह के दौरान बारिश हो सकती है तथा 9 से 15 दिसंबर के बीच प्रदेश के उत्तरी भागों में न्यूनतम पारा 3 से 5 डिग्री के बीच रह सकता है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते 24 घंटों में मौसम के बदले मिजाज से प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम पारे में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट देखी जा रही है। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो सप्ताह का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि इस दौरान प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश हो सकती है। बारिश के असर से ठंड तथा कोहरे का असर भी बढ़ेगा तथा कई शहरों में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री के बीच रहने का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन
दिसंबर के पहले सप्ताह में राज्य में मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा, इस दौरान 6 से 12 दिसंबर के बीच राज्य में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। दूसरे सप्ताह के दौरान 13 से 19 दिसंबर के बीच राज्य के अधिकांश भागों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले दो सप्ताह के बीच न्यूनतम पारे में 6 से 7 डिग्री की गिरावट आने का अनुमान जताया है। वहीं अगले 2 से 3 दिन में राज्य में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री गिरावट होने की प्रबल संभावना है। 9 से 15 दिसंबर के बीच राज्य के उत्तरी भागों में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
जानिये शहरों का हाल- सीकर सबसे ठंडा
बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम पारा तेजी से लुढ़क गया है। सीकर में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री से फिसलकर 6 डिग्री आ गया है। सीकर प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका बन गया है। वहीं चूरू में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया है। माउंट आबू में न्यूनतम पारा 6.4 डिग्री रहा, संगरिया में 7.4 डिग्री और पिलानी में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अजमेर में अधिकतम तापमान 27.8 व न्यूनतम तापमान 10.9, भीलवाड़ा में अधिकतम तापमान 26.5 व न्यूनतम 10 डिग्री, अलवर में अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम 9.8 डिग्री और जयपुर में अधिकतम तापमान 26.1 व न्यूनतम 12.8 डिग्री रहा।
विज्ञापन