फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update: The mercury dropped rapidly in the state, the temperature will fall further

Rajasthan Weather Update : राज्य में तेजी से लुढ़का पारा, IMD ने दी मावठ की चेतावनी, अभी और गिरेगा तापमान

Fri, 06 Dec 2024 09:26 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 06 Dec 2024 09:26 AM IST
सार

प्रदेश में कड़ाके वाली ठंड शुरू हो गई है। बीते 24 घंटों में कई शहरों में न्यूनतम पारा 3 से 4 डिग्री तक कम हो चुका है, वहीं मौसम विभाग की ताजा अपडेट यह है कि प्रदेश में अगले 2 सप्ताह के दौरान बारिश हो सकती है तथा 9 से 15 दिसंबर के बीच प्रदेश के उत्तरी भागों में न्यूनतम पारा 3 से 5 डिग्री के बीच रह सकता है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update: The mercury dropped rapidly in the state, the temperature will fall further
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते 24 घंटों में मौसम के बदले मिजाज से प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम पारे में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट देखी जा रही है। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो सप्ताह का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि इस दौरान प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश हो सकती है। बारिश के असर से ठंड तथा कोहरे का असर भी बढ़ेगा तथा कई शहरों में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री के बीच रहने का अनुमान जताया गया है। 

विज्ञापन


दिसंबर के पहले सप्ताह में राज्य में मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा, इस दौरान 6 से 12 दिसंबर के बीच राज्य में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। दूसरे सप्ताह के दौरान 13 से 19 दिसंबर के बीच  राज्य के अधिकांश भागों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले दो सप्ताह के बीच न्यूनतम पारे में 6 से 7 डिग्री की गिरावट आने का अनुमान जताया है। वहीं अगले 2 से 3 दिन में राज्य में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री गिरावट होने की प्रबल संभावना है। 9 से 15 दिसंबर के बीच राज्य के उत्तरी भागों में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


जानिये शहरों का हाल- सीकर सबसे ठंडा

बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम पारा तेजी से लुढ़क गया है। सीकर में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री से फिसलकर 6 डिग्री आ गया है। सीकर प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका बन गया है। वहीं चूरू में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया है। माउंट आबू में न्यूनतम पारा 6.4 डिग्री रहा, संगरिया में 7.4 डिग्री और पिलानी में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अजमेर में अधिकतम तापमान 27.8 व न्यूनतम तापमान 10.9, भीलवाड़ा में अधिकतम तापमान 26.5 व न्यूनतम 10 डिग्री, अलवर में अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम 9.8 डिग्री और जयपुर में अधिकतम तापमान 26.1 व न्यूनतम 12.8 डिग्री रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed