फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update Temperature Drops Minimum and Maximum Temperature Mount Abu Remains Coldest City

Rajasthan Weather Today: अब दिन में भी बढ़ी सर्दी, माउंट आबू में पारा पांच डिग्री, कोहरे के कारण चेतावनी जारी

Sun, 24 Nov 2024 09:25 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 24 Nov 2024 09:25 AM IST
सार

राजस्थान में अगले तीन दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। अब दिन के समय भी सर्दी का असर बढ़ रहा है। साथ कोहरे का प्रभाव भी बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि रविवार को प्रदेश के ज्यादातर राष्ट्रीय राज्यमार्गों पर कोहरा छाया रहेगा।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update Temperature Drops Minimum and Maximum Temperature Mount Abu Remains Coldest City
राजस्थान में सर्दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। रात ही अब दिन के समय में भी सर्दी का असर बढ़ने लगा है। गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, चूरू और झुंझुनू में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने की संभावना है। वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं, माउंट आबू लगातार प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है। 

विज्ञापन


राजस्थान से गुजर रहे ज्यादातर राष्ट्रीय राज्य मार्गों पर रविवार को कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार NH-11 पर जयपुर-भरतपुर, जयपुर-सीकर तथा सीकर बीकानेर पर कोहरे की चेतावनी है। NH-8 पर  जयपुर-अलवर मार्ग पर कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। NH-15 पर बीकानेर-हनुमानगढ़ और NH-65 पर नागौर-चूरू मार्ग पर कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। 
विज्ञापन


कहां कितना तापमान? 
हिल स्टेशन माउंट आबू प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है। यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस है। वहीं, सिरोही में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री, फतेहपुर में 8.4, सीकर में 11.8, जालोर में 8.7,  भीलवाड़ा में 9.4, चित्तौड़गढ़ में 9.6 और चूरू में 10.2 डिग्री  रहा। फलोदी अब भी राजस्थान का सबसे गर्म इलाका बना हुआ है।  यहां न्यूनतम तापमान  15 डिग्री के स्तर से उपर बना हुआ है। बीते 24 घंटों में यहां न्यूनतम पारा 17.4 डिग्री रहा।  बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर में न्यूनतम तापमान 14 से 15  डिग्री सेल्सियस के नजदीक दर्ज हुआ। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। बीते 24 घंटों में यहां न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed