{"_id":"658ba6aa4976cb0f050a62d4","slug":"rajasthan-weather-update-some-relief-from-dense-fog-minimum-temperature-dropped-due-to-cold-wave-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather update: घने कोहरे से मिली थोड़ी राहत, शीतलहर चलने से न्यूनतम तापमान में आई गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather update: घने कोहरे से मिली थोड़ी राहत, शीतलहर चलने से न्यूनतम तापमान में आई गिरावट
Wed, 27 Dec 2023 09:53 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 27 Dec 2023 09:53 AM IST
सार
Rajasthan Weather: प्रदेश में शीतलहर के कारण अब दिन का पारा भी तेजी से कम हो रहा है हालांकि कोहरे से कुछ राहत जरूर मिली है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 5 जिलों के लिए घने कोहरे की चेतावनी दी है, जिनमें चूरू, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर और भरतपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : साेशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शीतलहर के कारण प्रदेश में अब दिन का पारा भी तेजी से कम हो रहा है हालांकि कोहरे से कुछ राहत जरूर मिली है। मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के 5 जिलों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है।
पर्यटन स्थल माउंट आबू में पारा जमाव बिंदु के आसपास ही चल रहा है। बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान 1 डिग्री और अधिकतम 16 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो गंगानगर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है। यहां 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट रही है। चूरू में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहेगा।
राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री पर बना हुआ है। एनसीआर क्षेत्र अलवर में दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की संभावना है।