फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Forecast Today: Heat Wave Alert, Nautapa Ajmer, Bhilwara, Alwar, Kota, Jaipur Aaj Ka Mausam

Rajasthan Weather Today: नौतपा से पहले ही तपने लगा राजस्थान, गंगानगर में 46 डिग्री के पास पहुंचा पारा

Fri, 16 May 2025 08:16 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 16 May 2025 08:16 AM IST
सार

Rajasthan Weather Update Today : राजस्थान में नौतपा से पहले ही भीषण गर्मी का प्रकोप महसूस होने लगा है। 25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है। इस दिन सूर्य का प्रवेश 9 दिनों के लिए रोहिणी नक्षत्र में होगा। ये 9 दिन राजस्थान में गर्मी के लिहाज से सबसे भीषण माने जाते हैं। 

विज्ञापन
Rajasthan Weather Forecast Today: Heat Wave Alert, Nautapa Ajmer, Bhilwara, Alwar, Kota, Jaipur Aaj Ka Mausam
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

25 मई से नौतपा शुरू होने जा रहा है लेकिन राजस्थान में अभी से ही गर्मी अपने चरम पर है। प्रदेश में अधिकतम तापमान का स्तर 46 डिग्री के पास पहुंच गया है। हालांकि अप्रैल के अंत में पारा 47 डिग्री को छू गया था। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में पारा 2 डिग्री तक और बढ़ सकता है।

विज्ञापन


सूर्यनारायण 25 मई को सुबह 3 बजकर 27 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके 15 दिन बाद सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में चले जाएंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित विनोद शास्त्री बताते हैं कि इस साल हिंदू संवत्सर के राजा सूर्य ही हैं। जब सूर्य वर्ष के राजा होते हैं तो उस साल भीषण गर्मी, अतिवृष्टि और अनावृष्टि की आशंका रहती है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sirohi: आबूरोड रीको पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्विफ्ट कार से 40 लाख के सोने के जेवरात जब्त; दो गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते 24 घंटों में राजस्थान में गंगानगर सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में अधिकतम पारा 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 दिन राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों जोधपुर तथा बीकानेर में धूल भरी हवाएं चलेंगी। यहां अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है। सीमावर्ती जिलों में पारा 45 डिग्री के आसपास रह सकता है। इस दौरान हीट वेव्स का भी प्रभाव रहेगा। वहीं आज कोटा तथा उदयपुर संभाग में दोपहर बाद मेघगर्जन होने की संभावना है, जबकि बीकानेर, हनुमानगढ़ और गंगानगर में हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है।

बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। अजमेर में 41.3, भीलवाड़ा में  41.6, अलवर में 41.6, जयपुर में 42.4, पिलानी में 43.6, कोटा में 42.6, बाड़मेर में 44.3, जैसलमेर में 44.9, जोधपुर में 42.5 तथा बीकानेर में 44.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed