फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Forecast Today: IMD Alert for Heat Wave, Temperature May Reach 45 Degrees

Rajasthan Weather Today: तप रहा है राजस्थान, तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की चेतावनी, कई जिलों में लू का अलर्ट

Sun, 06 Apr 2025 08:26 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 06 Apr 2025 08:26 AM IST
सार

Rajasthan Weather Update Today: पश्चिमी राजस्थान समेत प्रदेश के अन्य इलाकों में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने दो जिलों में ऑरेंज अलर्ट और नौ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। सबसे गर्म बाड़मेर में शनिवार को पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सर्वाधिक तापमान है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Forecast Today: IMD Alert for Heat Wave, Temperature May Reach 45 Degrees
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में बढ़ती गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राज्य के कई हिस्सों में तापमान तेजी से चढ़ रहा है और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भीषण लू चलने की चेतावनी दी है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अधिकारी राधेश्याम शर्मा के अनुसार वर्तमान में राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। बाड़मेर में सर्वाधिक तापमान 42.7 डिग्री और चित्तौड़गढ़ में 41.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से करीब 4.5 डिग्री ज्यादा है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 2 से 3 दिनों में राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान में और 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 6 और 7 अप्रैल को दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि पूर्वी राजस्थान में यह 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jodhpur News: पेट्रोल टैंकर की ट्रक से टक्कर में ड्राइवर की मौत, केबिन में फंसा शव, सड़क पर बहा तेल
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मौसम विभाग ने दो जिलों में ऑरेंज अलर्ट और नौ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है और यह स्थिति 9 अप्रैल तक बनी रह सकती है। लोगों को खासतौर पर दोपहर के समय घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है, विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।


हालांकि 10 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 10 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय हो सकता है, जिसका हल्का असर राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में भी देखने को मिलेगा। 11 से 13 अप्रैल के बीच कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाने और गर्मी में थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: Chittorgarh News: सवारी बस और कार की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत, पांच लोग घायल

राज्य में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। बाड़मेर में तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा यानी 42.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पूर्वी राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में भी यही स्थिति रही और अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री रहा। वहीं माउंट आबू में न्यूनतम तापमान सबसे कम 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में हवा में आर्द्रता का स्तर 17 से 59 प्रतिशत के बीच रिकॉर्ड किया गया, जिससे गर्मी का एहसास और तीव्र हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed