फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update: Monsoon also favorable on August 15, heavy rain warning for Kota, Udaipur

Rajasthan Weather Update: 15 अगस्त को मानसून मेहरबान, कोटा, उदयपुर में भारी बारिश की चेतावनी

Thu, 14 Aug 2025 07:40 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Thu, 14 Aug 2025 07:40 AM IST
सार

राजस्थान में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो रहा है। बंगाल की खाड़ी से चलने वाली पूर्वी हवाओं के प्रभाव से 15 अगस्त से पूर्वी राजस्थान के कोटा और उदयपुर में भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update: Monsoon also favorable on August 15, heavy rain warning for Kota, Udaipur
राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में 15 अगस्त से मानसून फिर से सक्रिय होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो सकती है। कोटा और उदयपुर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं ने मानसून को प्रदेश में फिर से सक्रिय कर दिया है।  इसके प्रभाव से प्रदेश के 9 जिलों में कल भारी वर्षा का अलर्ट भी जारी किया गया है। राजस्थान में अगस्त की शुरुआत से ही मानसून सुस्त पड़ गया है। बीते 24 घंटों के दौरान भी प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। बुधवार को राज्य में तापमान की बात करें तो सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर तथा बीकानेर में 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सिरोही में 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 35 से 70 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई। राज्य में  इस मानसून सीजन में अब तक औसत से 55 फीसदी ज्यादा बरसात हो चुकी है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  Jaipur News: हर स्कूल के पास होगा अपना खेल मैदान , जयपुर में 141 विद्यालयों को हुआ भूमि आवंटन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 15 अगस्त से और पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 16 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। राजस्थान में अगस्त में जुलाई माह में इस मानसून सीजन में सर्वाधिक वर्षा हुई है। जुलाई में भारी बारिश ने कई वर्षों के रिकॉर्ड भी ध्वस्त किए। बीसलपुर बांध अपने निर्माण के बाद पहली बार जुलाई के महीने में पूरी तरह भर गया।  जुलाई में भारी बारिश के चलते प्रदेश के बांधों में भी पानी की जोरदार आवक रही। इसके चलते प्रदेश के छोटे और मीडियम आकार के 270 से ज्यादा बांध पूरी तरह भर चुके हैं। वहीं बड़े बांधों की बात करें तो 23 बड़े बांधों में से 8 बांधों पर चादर चल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed