{"_id":"67511c4ca3604830020f2788","slug":"rajasthan-weather-update-imd-issues-warning-temperature-to-drop-in-north-india-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather: दो दिन बाद हिमालय पर नया तूफान, इसके असर से पूरे उत्तर भारत में पड़ेगी कड़ाके की ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather: दो दिन बाद हिमालय पर नया तूफान, इसके असर से पूरे उत्तर भारत में पड़ेगी कड़ाके की ठंड
Thu, 05 Dec 2024 08:51 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 05 Dec 2024 08:51 AM IST
सार
Rajasthan Weather: एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालय से लेकर मैदानी इलाकों को प्रभावित करने वाला है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक यह विक्षोभ 7 से 8 दिसंबर के बीच पश्चिमी हिमालय और उत्तरी मैदानी इलाकों से टकराएगा। इसके असर की वजह से शीतलहर चलेगी और कोहरे का असर भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में इसी सप्ताह मौसम में तेज बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार 7 से 8 दिसंबर के बीच पश्चिमी हिमालय और उत्तरी मैदानों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से पहाड़ों पर तेज बर्फबारी और मैदानों में शीतलहर चलेगी। इसके अलावा मैदानों में घने कोहरे का असर भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
आज तापमान में आ सकती है गिरवाट
मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटों में प्रदेश के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया, लेकिन आज ठंडी हवाओं के प्रभाव से कई इलाकों में न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। इस दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहेगा। राज्य के अधिकांश भागों में आर्द्रता की मात्रा 20 से 60 प्रतिशत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
राज्य में सर्वाधिक तापमान 30.6 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान भीलवाड़ा में 9.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पूर्वी राजस्थान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री व अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री रहा। वहीं पश्चिमी राजस्थान में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बीते 24 घंटों में प्रदेश के शहरों का हाल
अजमेर में अधिकतम तापमान 26.8 व न्यूनतम तापमान 13.5 रहा। भीलवाड़ा में अधिकतम तापमान 25.7 व न्यूनतम 9.9 डिग्री रहा। अलवर में अधिकतम तापमान 26.4 व न्यूनतम 14 डिग्री रहा। जयपुर में अधिकतम तापमान 28.9 व न्यूनतम 13.2 डिग्री रहा। सीकर में अधिकतम तापमान 26.5 व न्यूनतम 10.5 डिग्री रहा। कोटा में अधिकतम तापमान 27.5 व न्यूनतम 12.2 डिग्री रहा।