फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update Hindi News Two died in the state due to extreme heat

Rajasthan: भीषण गर्मी से दो की मौत, लोगों को राहत देने के लिए पानी का छिड़काव, 22 जिलों में हीट वेव का अलर्ट

Thu, 23 May 2024 10:13 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 23 May 2024 10:13 PM IST
सार

Rajasthan Weather Update Hindi News: राजस्थान में गर्मी से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रदेश के 22 जिलों में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया गया। आने वाले दिनों में और भी गर्मी बढ़ने वाली है। 

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update Hindi News Two died in the state due to extreme heat
राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Rajasthan Weather Update Hindi News: राजस्थान में गर्मी का कहर जारी है। यह कहर आगे कुछ और दिन जारी रहने वाला है। कल से नौतपा की शुरुआत हो रही है। ऐसे में तापमान और ऊपर चढ़ने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, मौसम विभाग ने कल से प्रदेश के 22 जिलों में हीट वेव (लू) का रेड अलर्ट जारी किया है।  

विज्ञापन


प्रदेश में गर्मी से मौत होने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। बालोतरा जिले निर्माणाधीन रिफाइनरी में भीषण गर्मी में काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरे का गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने मजदूर की मौत गर्मी से होने की आशंका जताई है। इसी तरह अलवर में भी एक 30 साल के युवकी की गर्मी के कारण अचानक तबीयत बिगड़ गई, इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


एक कर्मचारी का अस्पताल में चल रहा इलाज 
जानकारी के अनुसार बालोतरा की निर्माणाधीन रिफाइनरी में बुधवार को भीषण गर्मी में काम चल रहा था। पंजाब के अमृतसर जिला के रहने वाले एलएंडटी कंपनी के कर्मचारी शिंदर सिंह पुत्र श्रवण सिंह और यूपी के गाजीपुर निवासी सुरेश यादव पुत्र चंद्रमा यादव  वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और दोनों बेहोश हो गए। उन्हें एंबुलेंस की मदद से नाहटा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां, इलाज के दौरान 41 साल के शिंदर सिंह की मौत हो गई। वहीं, श्रवणसिंह का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




अचानक तबीयत बिगड़ी और हो गई मौत 
अलवर शहर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र की दुर्गा कॉलोनी में रहने वाले हेमंत जांगिड़ की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उल्टी होने के बाद वह बेहोश होकर गिर गया। परिजनों ने तत्काल उसे एक निजी डॉक्टर को दिखाया। लेकिन, गंभीर हालत होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ देर चले इलाज के बाद हेमंत की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि गर्मी के कारण उसकी मौत हुई है। हालांकि, डॉक्टरों की ओर से अब तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। 

लोगों को राहत देने पानी का छिड़काव
प्रदेश के ज्यादातर जिलों में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। इससे लोगों को राहत देने के लिए सड़कों पर पानी का छिड़कव किया जा रहा है। भरतपुर और भीलवाड़ा समेत अन्य जिलों में नगर निगम द्वारा सड़कों पर पानी का छिड़काव किया गया। 




आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की चेतावनी है कि अगले 72 घंटों में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तक का इजाफा हो सकता है। अगले 5 दिनों तक राजस्थान में जबरदस्त हीट वेव चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। पूर्वी राजस्थान के कुछ जिले और पश्चिमी राजस्थान के ज्यादातर जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कल से सूर्य का संचरण रोहिणी नक्षत्र में होगा। जिसे नौतपा भी कहा जाता है। यानी अगले 9 दिनों तक गर्मी का प्रकोप और भी भीषण रहने वाला है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed