फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update: Heat Persists, But Storms and Rain May Change the Weather Soon

राजस्थान: अक्तूबर में भी तप रही धौरों की धरती, अब मौसम विभाग के इस अनुमान ने बढ़ाई हलचल

Fri, 09 Oct 2026 06:32 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Fri, 09 Oct 2026 06:32 AM IST
सार

राजस्थान में एक बार फिर से मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 से 48 घंटों प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की है। किन-किन इलाकों में मौसम बदलने वाला है जानिए इस रिपोर्ट में-

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update: Heat Persists, But Storms and Rain May Change the Weather Soon
जयपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद भी दिन में गर्मी का असर बना हुआ है। प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो रहा है। हालांकि, अब उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और शेखावाटी क्षेत्र में मौसम बदलने के संकेत हैं। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, 9 अक्तूबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 10 और 11 अक्तूबर को कुछ जिलों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
इन जिलों में बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 10 और 11 अक्तूबर को बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर और झुंझुनूं सहित आसपास के जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, 13 और 14 अक्तूबर को भी प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इससे मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान पंचायत चुनाव: अब कक्षा नौ से 12 की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 25 नवंबर से, नया कार्यक्रम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

आज पूरे प्रदेश में मौसम रहेगा शुष्क

9 अक्तूबर को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने फिलहाल किसी भी जिले के लिए बारिश, आंधी या गरज-चमक की चेतावनी जारी नहीं की है। जयपुर, अजमेर, अलवर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और जोधपुर सहित प्रमुख शहरों में बारिश की संभावना नहीं है।

पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, फलोदी और श्रीगंगानगर में भी मौसम साफ रहने की उम्मीद है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का असर बना रह सकता है।

तापमान में गिरावट से मिलेगी गर्मी से राहत

8 अक्तूबर को प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा। पिलानी में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। इससे दिन की तपिश कुछ कम हो सकती है, जबकि रात में ठंडक बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed