{"_id":"65a9edb8c7a7444cee07fda3","slug":"rajasthan-weather-update-cold-wave-warning-for-next-4-days-in-the-state-visibility-reached-zero-due-to-fog-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Update: प्रदेश में अगले 4 दिनों तक शीतलहर की चेतावनी, कोहरे से विजिबिलिटी जीरो तक पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Update: प्रदेश में अगले 4 दिनों तक शीतलहर की चेतावनी, कोहरे से विजिबिलिटी जीरो तक पहुंची
Fri, 19 Jan 2024 09:04 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 19 Jan 2024 09:04 AM IST
सार
Rajasthan Weather Today: मौसम के बिगड़े मिजाज ने प्रदेश में लोगों को घरों में बंद रहने पर मजबूर कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक राजस्थान के कई इलाकों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान में अब भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। प्रदेश के जिन इलाकों में सर्दी से कुछ राहत मिली थी, वहां भी अब मौसम फिर पलटता दिखाई दे रहा है। राजधानी जयपुर में अति घने कोहरे के साथ दो दिन बाद शीतलहर की चेतवनी जारी की गई है। जयपुर में बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
अलवर में दिन के अधिकतम तापमान में एक साथ 7.7 डिग्री की गिरावट आई है। यहां दिन का अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम 5.5 डिग्री दर्ज किया गया। पिलानी में अधिकतम तापमान 12.9 डिग्री रहा, गंगानगर में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री रहा। यहां दिन के अधिकतम तापमान में 9.4 डिग्री की गिरावट देखने को मिली जिससे यहां दिन भी जबरदस्त ठिठुरन वाला रहा।
विज्ञापन
धौलपुर में न्यूनतम तापमान 7.2 , हनुमानगढ़ में 7.1 और करौली का 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।