फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update: Clouds will rain from 19 to 27 February, cold will shock again on the way, IMD warns

Rajasthan Weather Update: 19 से 27 फरवरी तक बरसेंगे बादल, जाते-जाते फिर झटका देगी सर्दी, मौसम विभाग की चेतावनी

Fri, 14 Feb 2025 08:13 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 14 Feb 2025 08:13 AM IST
सार

राजस्थान में सर्दी विदा होने से पहले एक बार फिर से झटका दे सकती है। मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जारी किए हैं उसके अनुसार 19 से 27 फरवरी के बीच प्रदेश में बारिश की संभावना है। वहीं हिमालय पर एक नया तूफान एक्टिव हो रहा है, जिसके प्रभाव से ठंडी उत्तरी हवाएं चलेंगी।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update: Clouds will rain from 19 to 27 February, cold will shock again on the way, IMD warns
राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदलेगा। मौसम विभाग ने अगले 2 सप्ताह का पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें 16 से 20 फरवरी तक प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही बारिश का एक नया सिस्टम भी तैयार हो रहा है। इसमें 19 से 20 फरवरी तक उत्तरी इलाकों में तथा 21 से 27 फरवरी तक प्रदेश भर में बारिश की संभावना है।

विज्ञापन


फसलों के लिए सोना है ये बारिश

इस वक्त बारिश फसलों के लिए सोने से कम नहीं है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में 3 से 8 डिग्री तक का इजाफा होने की वजह से फसलों में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। खासतौर पर गेहूं और सरसों की फसल में दाने छोटे रह सकते हैं लेकिन यदि बारिश होती है तो इनकी बंपर पैदावार होगी।
विज्ञापन


हिमालय पर 17 को नया विक्षोभ एक्टिव

इधर हिमालयी क्षेत्र में 17 फरवरी से एक नया तूफान  (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। इसके प्रभाव से यहां बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद उत्तर से चलने वाली ठंडी हवाओं से राजस्थान सहित पूरे उत्तर भारत पर प्रभाव पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते 24 घंटों का तापमान

प्रदेश में बाड़मेर सर्वाधिक गर्म इलाका रहा, बीते 24 घंटों में यहां अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री रहा। वहीं फतेहपुर में निम्नतम न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री दर्ज किया गया।

अन्य शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। अजमेर में अधिकतम तापमान 28.1 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा। भीलवाड़ा में अधिकतम तापमान 27.4 व न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री रहा। अलवर में अधिकतम तापमान 23.8 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा। जयपुर में अधिकतम तापमान 26.8 व न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री रहा। सीकर में अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा। कोटा में अधिकतम तापमान 26.2 व न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed