फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update: 13 districts still thirsty, if there is no rain there will be water crisis

Rajasthan Weather Update: प्रदेश के 13 जिले अब भी प्यासे, बांधों के पेट खाली, बारिश नहीं हुई तो होगा जलसंकट

Tue, 30 Jul 2024 08:43 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 30 Jul 2024 08:43 AM IST
सार

25 जून को राजस्थान में मानसून की एंट्री से अब तक प्रदेश के 2 जिलों में सामान्य से अत्यधिक, 13 जिलों में सामान्य से अधिक, 22 जिलों में सामान्य तथा 13 जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई है। बांधों की स्थिति की बात करें तो 691 में से 325 अब भी पूरी तरह खाली हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update: 13 districts still thirsty, if there is no rain there will be water crisis
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में मानसून को एंट्री लिए एक महीने से भी ज्यादा समय हो चुका है लेकिन बड़े बांधों में पानी की आवक नहीं हो रही है। गत वर्ष से तुलना करें तो 29 जुलाई 2023 तक  63.43 प्रतिशत बांध भरे हुए थे। जबकि 29 जुलाई 2024 की स्थिति में बांधों में 32.55 प्रतिशत ही पानी शेष बचा है। 
विज्ञापन


आधे खाली हैं बड़े बांध

- इनमें प्रदेश के 22 बड़े बांधों में आज की स्थिति में 4118 एमक्यूएम पानी शेष है, जो उनकी कुल क्षमता 8104 एमक्यूएम का लगभग 51 प्रतिशत है।

- वहीं 4.25 एमम्यूएम से अधिक क्षमता वाले 261 बांधों में एक चौथाई से भी कम पानी शेष है। इन बांधों की कुल क्षमता 3972 एमक्यूएम है, जबकि इनमें 967 एमक्यूएम पानी ही शेष है।
विज्ञापन


- इनके अलावा 4.25 एमक्यूएम से कम क्षमता वाले 408 बांधों में तो मात्र 16 प्रतिशत पानी ही बचा है।

इन जिलों में औसत से कम वर्षा (आंकड़े मिलिमीटर में)

अजमेर-  सामान्य वर्षा का स्तर 205.16 , वास्तवित वर्षा अब तक 157.91
बांसवाड़ा- सामान्य वर्षा का स्तर 377.56 , वास्तवित वर्षा अब तक 302.43
डूंगरपुर- सामान्य वर्षा का स्तर 324.36 , वास्तवित वर्षा अब तक 245.56
प्रतापगढ़- सामान्य वर्षा का स्तर 382.99 , वास्तवित वर्षा अब तक 250.64
जयपुर- सामान्य वर्षा का स्तर 270.37 , वास्तवित वर्षा अब तक 190.67
बालोतरा- सामान्य वर्षा का स्तर 137.01 , वास्तवित वर्षा अब तक 108.56
जोधपुर- सामान्य वर्षा का स्तर 159.87 , वास्तवित वर्षा अब तक 99.70
जोधपुर ग्रामीण- सामान्य वर्षा का स्तर 155.85 , वास्तवित वर्षा अब तक 123.13
जालौर- सामान्य वर्षा का स्तर 201.53 , वास्तवित वर्षा अब तक 128.17
पाली- सामान्य वर्षा का स्तर 231.83 , वास्तवित वर्षा अब तक 162.55
सांचौर- सामान्य वर्षा का स्तर 198.60 , वास्तवित वर्षा अब तक 119.00
सिरोही- सामान्य वर्षा का स्तर 358.21 , वास्तवित वर्षा अब तक 214.04
सलूंबर- सामान्य वर्षा का स्तर 277.57 , वास्तवित वर्षा अब तक 154.60
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed