{"_id":"6757b194cd56d8e89204e8b5","slug":"rajasthan-weather-today-temperature-drops-in-rajasthan-due-to-icy-winds-cold-wave-will-last-for-next-3-days-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Today: बर्फीली हवाओं से राजस्थान में तापमान लुढ़का, अगले तीन दिन इन जिलों में चलेगी शीतलहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Today: बर्फीली हवाओं से राजस्थान में तापमान लुढ़का, अगले तीन दिन इन जिलों में चलेगी शीतलहर
Tue, 10 Dec 2024 08:42 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 10 Dec 2024 08:42 AM IST
सार
हिमालय के पश्चिमी हिस्से पर सक्रिय तूफान के प्रभाव से पूरे उत्तर भारत में अब बर्फीली हवाएं चल रही हैं। इसके चलते राजस्थान में पारा 5 डिग्री से भी नीचे जा चुका है। मौसम विभाग ने आज यहां 12 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर से चल रही बर्फीली हवालों के प्रभाव से राजस्थान में अचानक बहुत तेज ठंड पड़नी शुरू हो गई है। रात के साथ दिन के तापमान में भी तेज गिरावट आई है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार प्रदेश में 12 दिसंबर तक शीतलहर चलेगी। इसमें आज मंगलवार को इन 12 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, चूरू, झुंझुनू, अलवर, करौली, बारां, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जालौर और जैसलमेर शामिल हैं।
विज्ञापन
5 डिग्री से भी नीचे लुढ़का पारा
सर्द हवा के कारण शहरों में सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 5 डिग्री से भी नीचे गिर गया। हिल स्टेशन माउंट आबू में न्यूनतम पारा 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादलों के प्रभाव के चलते दिन में भी ठिठुरन महसूस की जा रही है। इसके चलते प्रदेश के कई शहरों में दिन के अधिकतम तापमान में भी 5 से 7 डिग्री तक की गिरावट आई है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान सीकर में सबसे ठंडा दिन रहा, जहां अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हनुमानगढ़, फतेहपुर में भी दिन का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। सबसे ज्यादा तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज हुआ। जयपुर में कल देर रात तेज सर्द हवा चलने से जबरदस्त सर्दी रही। यहां दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं गया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों-बुजुर्गों के साथ सांस और दिल की बीमारी से जुड़े मरीजों को सतर्क रहने के लिए कहा है। इन लोगों को सुबह और शाम को सूरज ढलने के बाद घरों से बाहर न निकलने के लिए कहा गया है। साथ ही सुबह-शाम हल्के गुनगुने पानी का सेवन करने की सलाह दी है, ताकि शरीर का तापमान नियंत्रित रह सके।