{"_id":"67e0c42ec1644fca4307354d","slug":"rajasthan-weather-today-scorching-heat-hits-state-barmer-temperature-soars-past-40-c-set-to-rise-further-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Today: राजस्थान में बढ़ी गर्मी, बाड़मेर में पारा 40 के पार, पांच दिन में और बढ़ेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Today: राजस्थान में बढ़ी गर्मी, बाड़मेर में पारा 40 के पार, पांच दिन में और बढ़ेगा तापमान
Mon, 24 Mar 2025 08:02 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 24 Mar 2025 08:02 AM IST
सार
प्रदेश में हिंदू नववर्ष के पहले महीने से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर चुका है। सामान्य तौर पर इतना तापमान जेठ के महीने में देखने को मिलता है लेकिन इस बार गर्मी ने समय से पहले चैत्र में ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान में मौसम का मिजाज तपिश भरा होने लगा है। प्रदेश में अधिकतम तापमान वाला पारा तेजी से चढ़ता महसूस हो रहा है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के सीमाई इलाके बाड़मेर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 4 से 5 दिनों तक प्रदेश में गर्मी का प्रभाव और बढ़ेगा और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी और हो सकती है। इसके बाद तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान का स्तर सामान्य से लगभग 3 से 5 डिग्री तक अधिक बना हुआ है। अधिकांश शहरों में पारा 35 डिग्री से अधिक है। बीते 24 घंटों के दौरान तापमान की स्थिति की बात करें तो सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं निम्नतम न्यूनतम तापमान अंता में 11.6 डिग्री रहा।
विज्ञापन
प्रदेश के अन्य शहरों में तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। प्रदेश के अधिकांश शहरों में हवा में आर्द्रता की मात्रा 10 से 35 प्रतिशत के बीच रही। अजमेर में अधिकतम तापमान 35.8 व न्यूनतम 17.9 डिग्री रहा। भीलवाड़ा में 36 व न्यूनतम 14.8 डिग्री रहा। जयपुर में अधिकतम 35.1 व न्यूतनम 17.8 डिग्री रहा। पिलानी में अधिकतम 35.9 व न्यूनतम 14.4 डिग्री रहा। सीकर में अधिकतम 34 व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोटा में अधिकतम 36.1 व न्यूनतम 16.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री व न्यूनतम 14.6 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
जैसलमेर में अधिकतम 39.8 व न्यूनतम 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बीकानेर में अधिकतम 37.8 व न्यूनतम 20.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं गंगानगर में अधिकतम 35.9 व न्यूनतम 16.3 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह जालौर में अधिकतम तापमान 38.8 व न्यूनतम 14.9 डिग्री दर्ज किया गया।