फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Congress Sets Up Control Room for Delhi Rally, Targets One Lakh Workers

जयपुर: दिल्ली महारैली के लिए कांग्रेस का कंट्रोल रूम तैयार, इन्हें मिली जिम्मेदारी

Tue, 27 Oct 2026 04:25 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Tue, 27 Oct 2026 04:25 PM IST
सार

राजस्थान कांग्रेस ने दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए प्रदेश मुख्यालय में कंट्रोल रूम बनाया है। यहां से कार्यकर्ताओं और वाहनों का समन्वय किया जाएगा। प्रदेश नेतृत्व ने रैली में राजस्थान से एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
Rajasthan Congress Sets Up Control Room for Delhi Rally, Targets One Lakh Workers
कांग्रेस महारैली की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए राजस्थान कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश मुख्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से दिल्ली जाने वाले नेताओं, कार्यकर्ताओं और वाहनों के समन्वय की जिम्मेदारी संभाली जाएगी। प्रदेश नेतृत्व के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती राजस्थान से एक लाख लोगों को दिल्ली पहुंचाने के लक्ष्य को पूरा करने की है।

विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव ललित तूनवाल ने मंगलवार को कंट्रोल रूम के सदस्यों को प्रदेश मुख्यालय में बैठकर काम संभालने के निर्देश दिए। प्रदेशाध्यक्ष के निर्देश पर जारी आदेश के मुताबिक, कंट्रोल रूम के सदस्य प्रदेश के प्रमुख कांग्रेस नेताओं से संपर्क बनाए रखेंगे और रैली से जुड़ी जानकारियां जुटाएंगे। दिल्ली जाने वाले वाहनों और कार्यकर्ताओं की जानकारी जुटाने के लिए बनाई जाने वाली चेक पोस्टों के काम का समन्वय भी यहीं से किया जाएगा।

विज्ञापन


इन्हें मिली जिम्मेवारी

- जाकिर बुलन्द
- महेश चौधरी
- मोहम्मद साजिद खान
- मोहम्मद उमरदीन
- रमेश भाटी
- सद्दाम हुसैन
- सागर मावर
- अमित सैनी
- मंजू चौहान
- रिंकी सिंह
- आशीष हल्दानिया


यह भी पढें- रेलवे खबर: जयपुर के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन शुरू, सांतरागाछी से 4 नवंबर और खातीपुरा से 6 नवंबर को होगा संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाख लोगों का लक्ष्य, प्रदेश नेतृत्व की परीक्षा

राजस्थान कांग्रेस ने दिल्ली महारैली के लिए कम से कम एक लाख नेताओं और कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य रखा है। 25 अक्टूबर को जयपुर में हुई बैठक में प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को यह भरोसा दिलाया था। वेणुगोपाल ने देशभर से दस लाख लोगों को दिल्ली पहुंचाने का लक्ष्य बताया था।

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। वेणुगोपाल ने जिलाध्यक्षों और अन्य नेताओं से तैयारियों का फीडबैक लिया और विधायकों, सांसदों तथा पदाधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को दिल्ली लाने की जिम्मेदारी दी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed