फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Thunderstorm alert in four districts possibility of rain in 17 districts on Friday

Rajasthan Weather: चुनावी सरगर्मी के बीच चार जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कल 17 जिलों में बरस सकते हैं बदरा

Thu, 25 Apr 2024 04:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 25 Apr 2024 04:09 PM IST
सार

राजस्थान के चार जिलों में आज आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, कल यानी शुक्रवार को भी 17 जिलों में बरसात की संभावना है। साथ ही नौ शहरों में पारा 40 डिग्री के ऊपर पहुंच चुका है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Thunderstorm alert in four districts possibility of rain in 17 districts on Friday
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में गुरुवार शाम से मौसम बदलने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के चार जिलों बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में दोपहर बाद बादल छाने के साथ आंधी चलने के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, 26 अप्रैल को भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के 17 जिलों में भी मौसम विभाग ने आंधी-बारिश की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, राजस्थान में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस सिस्टम के प्रभाव से एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन राजस्थान-मध्यप्रदेश की सीमा पर बनेगा। इससे मध्यप्रदेश के अलावा राजस्थान में बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इस सिस्टम का असर आज शाम से देखने को मिल सकता है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में दोपहर बाद हल्के बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की धूलभरी हवा चल सकती है।
विज्ञापन


कल राजस्थान के कई हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना
जयपुर मौसम केन्द्र से जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, 26 अप्रैल को बीकानेर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, गंगानगर, उदयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, प्रतापगढ़, करौली, झालावाड़, डूंगरपुर, धौलपुर, दौसा, भीलवाड़ा, भरतपुर, बारां और बांसवाड़ा में धूलभरी हवा चल सकती है। इन शहरों में दिन में बादल छाने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो डिग्री सेल्सियस तक चढ़ा पारा
राजस्थान में बुधवार को दिन में कुछ जगहों पर तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया, जिससे यहां गर्मी तेज हो गई। बीकानेर, जैसलमेर, सिरोही, कोटा और पिलानी में कल अधिकतम तापमान में एक से लेकर दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई। कल सबसे ज्यादा तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस जालौर जिले में दर्ज हुआ।

जालौर के अलावा कोटा, धौलपुर, करौली, बारां, डूंगरपुर, बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर में भी दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। फलोदी में दिन के साथ रात में भी गर्मी तेज रही। यहां बीती रात न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आया।


जयपुर में गर्मी, लेकिन तापमान स्थिर
राजधानी जयपुर में कल दिन के अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ और 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में कल दिनभर तेज धूप रही। दोपहर में कुछ जगह हल्के बादल भी छाए, लेकिन उससे गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिली।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान(डिग्री सेल्सियस में)

  • अजमेर में अधिकतम 38.8 और न्यूनतम 23.8

  • भीलवाड़ा में अधिकतम 39 और न्यूनतम 20

  • अलवर में अधिकतम 39 और न्यूनतम 22

  • जयपुर में अधिकतम 38.6 और न्यूनतम 27.1

  • पिलानी में अधिकतम 39.5 और न्यूनतम 21

  • सीकर में अधिकतम 37 और न्यूनतम 20.2

  • कोटा में अधिकतम 40.1 और न्यूनतम 24.3

  • चित्तौड़गढ़ में अधिकतम 38.6 और न्यूनतम 23.3

  • उदयपुर में अधिकतम 38.3 और न्यूनतम 21.4

  • धौलपुर में अधिकतम 40.1 और न्यूनतम 21.7

  • बारां में अधिकतम 40.4 और न्यूनतम 19.4

  • डूंगरपुर में अधिकतम 40.3 और न्यूनतम 13.9

  • सिरोही में अधिकतम 39.6 और न्यूनतम 18.5

  • करौली में अधिकतम 40.1 और न्यूनतम 20.6

  • बाड़मेर में अधिकतम 40.6 और न्यूनतम 28.2

  • पाली में अधिकतम 38.2 और न्यूनतम 24.6

  • जैसलमेर में अधिकतम 40.7 और न्यूनतम 26.7

  • जोधपुर में अधिकतम 40 और न्यूनतम 25

  • बीकानेर में अधिकतम 39.8 और न्यूनतम 26.4

  • चूरू में अधिकतम 38.7 और न्यूनतम 23.6

  • श्रीगंगानगर में अधिकतम 38.2 और न्यूनतम 21.5

  • जालौर में अधिकतम 40.8 और न्यूनतम 22.6

  • हनुमानगढ़ में अधिकतम 37.1 और न्यूनतम 18

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed