फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather: Rain Alert in 6 Districts Today, Another System to Bring Showers from October 13

राजस्थान: आज 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, 13 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम

Sun, 11 Oct 2026 07:26 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Sun, 11 Oct 2026 07:26 AM IST
सार

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार को छह जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 13 अक्टूबर से नए कमजोर सिस्टम के कारण बीकानेर संभाग और शेखावाटी के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। तापमान गिरने से दिन की गर्मी कम हुई है और रात में ठंडक बढ़ने लगी है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather: Rain Alert in 6 Districts Today, Another System to Bring Showers from October 13
जयपुर मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर रविवार को भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने आज छह जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में बादल छाने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, 13 अक्टूबर से एक कमजोर मौसम प्रणाली सक्रिय होने के कारण बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ जिलों में फिर मौसम बदल सकता है।

विज्ञापन

रात में चली ठंडी हवाएं, कुछ जगह बूंदाबांदी

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में अधिकांश जगह मौसम साफ रहा। हालांकि, कई शहरों में दिन के तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। इससे दिन में गर्मी का असर कम रहा। जोधपुर, फलोदी, बीकानेर, बाड़मेर, चित्तौड़गढ़, कोटा, सिरोही और हनुमानगढ़ में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई।

विज्ञापन

दिन में मौसम साफ रहने के बाद देर रात बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के कुछ इलाकों में मौसम बदला। यहां बादल छाने के साथ ठंडी हवाएं चलीं। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी भी हुई, जिससे तापमान में और गिरावट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात में भी बढ़ने लगी ठंडक

प्रदेश में दिन की गर्मी कम होने के साथ रात के तापमान में भी गिरावट आने लगी है। शनिवार को राजस्थान के 10 शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। उदयपुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।



यह भी पढें- राजस्थान : अशोक गहलोत का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- 75 ट्रेनें रद्द कर आंदोलन को कुचलने की कोशिश

13 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 12 अक्टूबर को भी कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं। इसके बाद 13 अक्टूबर से एक कमजोर सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, झुंझुनूं और चूरू में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed