फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather: Heavy Rain Hits State, 24 Districts on Alert; Dams Release Water Amid Rising Levels

राजस्थान में भारी बारिश का दौर, 24 जिलों में अलर्ट; झालावाड़ में 282 MM बारिश, बांधों के गेट खोले

Fri, 04 Sep 2026 05:06 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Fri, 04 Sep 2026 05:06 PM IST
सार

राजस्थान में भारी बारिश से 24 जिलों में अलर्ट है। झालावाड़ में 282 MM बारिश हुई, बांधों के गेट खोले गए। भरतपुर में बिजली गिरने से युवक की मौत हुई।

विज्ञापन
Rajasthan Weather: Heavy Rain Hits State, 24 Districts on Alert; Dams Release Water Amid Rising Levels
मानसून -जयपुर - फोटो : जयपुर मेट्रो

विस्तार

राजस्थान में शुक्रवार को कई इलाकों में भारी बारिश हुई। मध्य भारत के ऊपर बने नए मौसम तंत्र के सक्रिय होने से प्रदेश में मानसून की गतिविधियां बढ़ गई हैं। बारिश से जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं कई जगह जलभराव और नदियों का जलस्तर बढ़ने से परेशानी भी हुई। मौसम विभाग ने 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

दौसा, सवाई माधोपुर, झालावाड़, जयपुर, भरतपुर समेत कई जिलों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार बारिश का यह दौर 6 सितंबर तक जारी रह सकता है। 4 और 5 सितंबर को पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में कुछ जगह भारी बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

झालावाड़ में 282 MM बारिश, पांच बांधों के गेट खुले

झालावाड़ में पिछले 24 घंटे में 282 MM बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार दोपहर तक रुक-रुककर बारिश जारी रही। जलस्तर बढ़ने के बाद पांच बांधों के गेट खोलने पड़े। छापी बांध के चार गेट 4 मीटर तक खोले गए, जिनसे 10,870 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं कालीसिंध बांध का एक गेट 1.5 मीटर खोला गया है, जिससे 4,926 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सवाई माधोपुर में जलभराव, रणथंभौर की रपट बंद

सवाई माधोपुर शहर के कई इलाकों में लगातार बारिश के कारण जलभराव हो गया। रणथंभौर में शेरपुर-खिलचीपुर रपट पर पानी जमा होने के कारण इसे सुबह बंद कर दिया गया। खंडार में भी जलभराव के कारण कुछ लोग घरों में फंस गए। बारिश के बाद रणथंभौर के जंगल में मौसमी झरने भी तेज बहने लगे। अमरेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित झरने में भी पानी का बहाव बढ़ गया।


यह भी पढें- कोटा में तेल का बड़ा खेल: रिफाइंड ऑयल को ‘वुड प्रेस्ड’ बताकर बेचने की थी तैयारी, 600 किलो तेल सीज

भरतपुर में पेड़ के नीचे बैठे तीन लोगों पर गिरी बिजली

भरतपुर के रुदावल थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में शुक्रवार दोपहर बिजली गिरने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका बड़ा भाई सुनील गुर्जर (18) और केशरदेवी (60) झुलस गए। तीनों मवेशी चराने गए थे। बारिश से बचने के लिए वे बरगद के पेड़ के नीचे बैठे थे। इसी दौरान पेड़ पर बिजली गिर गई। घायलों को पहले बयाना अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में भरतपुर रेफर किया गया।

बारां में बढ़ा नदी का जलस्तर, कोटपूतली में सड़कें जलमग्न

बारां में सुबह करीब 4 बजे से रुक-रुककर बारिश हो रही है। शाहाबाद क्षेत्र में सिरसा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। नदियों और बरसाती नालों में भी पानी का बहाव बढ़ गया है कोटपूतली में भारी बारिश के कारण कई इलाकों की सड़कें जलमग्न हो गईं। जयपुर में सुबह हल्की बारिश हुई, जबकि दोपहर में चारदीवारी के गंगापोल रोड पर तेज बारिश दर्ज की गई।

5 सितंबर को भरतपुर-कोटा संभाग में भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी मध्य प्रदेश और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के ऊपर अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून ट्रफ श्रीगंगानगर और इस मौसम तंत्र से होकर गुजर रही है। पिछले 24 घंटे में कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग में कुछ जगह मध्यम से भारी और अति भारी बारिश हुई। इस दौरान सवाई माधोपुर के खंडार में सबसे ज्यादा 130 MM बारिश दर्ज की गई। 5 सितंबर को भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है। एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश भी हो सकती है। जयपुर, अजमेर, उदयपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

6-7 सितंबर से बारिश में कमी आएगी

मौसम विभाग के मुताबिक 6 और 7 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में कमी आने लगेगी। हालांकि भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। 8 सितंबर से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की गतिविधियां काफी कम होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed