फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan weather: Heavy rain alert in eastern Rajasthan till September 13

Rajasthan weather: पूर्वी राजस्थान में 13 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपके क्षेत्र का हाल

Tue, 10 Sep 2024 10:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 10 Sep 2024 10:06 PM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 4-5 दिनों तक राजस्थान के पूर्वी भागों में मानसून सक्रिय रहेगा। विशेष रूप से भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
Rajasthan weather: Heavy rain alert in eastern Rajasthan till September 13
राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन का असर राजस्थान के मौसम पर दिखने लगा है। मंगलवार को यह डिप्रेशन उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर पहुंच गया है और धीरे-धीरे पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा (WNW) की ओर बढ़ रहा है। शाम तक इसके कमजोर होकर वेलमार्क लो प्रेशर क्षेत्र बनने की संभावना है।

विज्ञापन


आने वाले दिनों में पूर्वी राजस्थान में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 4-5 दिनों तक राजस्थान के पूर्वी भागों में मानसून सक्रिय रहेगा। विशेष रूप से भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


11 से 13 सितंबर के बीच भारी बारिश की चेतावनी
11 सितंबर से पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। कोटा, भरतपुर, उदयपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी से अतिभारी बारिश होने का अनुमान है। इन इलाकों में 11 से 13 सितंबर तक बारिश से जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश
बीकानेर और जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भी मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि, सीमावर्ती इलाकों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बारिश के दौरान सतर्क रहें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed