फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Forecast Today: Winter Arrival in Rajasthan IMD Weather Update Mausam News

Rajasthan Weather: राजस्थान में बढ़ी सर्दी, ठंडी हवा के साथ घना कोहरा भी छाया, आबू सबसे ठंडा; ऐसा रहेगा मौसम

Mon, 18 Nov 2024 10:25 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 18 Nov 2024 10:25 AM IST
सार

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में मौसम बदल गया है। जयपुर और बीकानेर संभाग में अति घना कोहरा दर्ज किया गया। गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, चूरू, झुंझुनू, बीकानेर में अगले तीन दिन घना कोहरा रहने की संभावना।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Forecast Today: Winter Arrival in Rajasthan IMD Weather Update Mausam News
राजस्थान मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Rajasthan Weather Forecast Today: पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद राजस्थान के उत्तरी इलाकों में भी मौसम का मिजाज तेजी से बदल गया है। गंगानगर और हनुमानगढ़ के मौसम में तेजी से बदलाव आया है। कोहरे के साथ यहां ठंड का प्रभाव भी बढ़ गया है। मौसम में यह बदलाव विशेष रूप से दिन के तापमान में भी देखा जा रहा है। दिन के समय भी सर्दी का असर महसूस किया जा रहा है।

विज्ञापन


तापमान में होगी गिरावट
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है। गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, चूरू, झुंझुनू और बीकानेर में अगले तीन दिनों तक घना कोहरा रहने की संभावना है। वाहन चालकों को विशेष रूप से सावधान रहने की सलाह दी गई है। जयपुर मौसम केंद्र की ओर से की गई भविष्यवाणी के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान में कमी आएगी।
विज्ञापन


24 घंटों में 5 डिग्री लुढ़का पारा
जयपुर मौसम केंद्र की ओर से सोमवार सुबह जारी न्यूनतम तापमान के अनुसार, फतेहपुर सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री तक गिर गया। बीते 24 घंटों में यहां पारे में लगभग 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे गर्म धौलपुर, आबू सबसे ठंडा
बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो धौलपुर सबसे गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो हिल स्टेशन माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रहा। सिरोही में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री रहा।

यहां इतना रहा तापमान
फतेहपुर में अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। सीकर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गंगानगर में भी न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री से ज्यादा की गिरावट आई है। यहां अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री और न्यूनतम 13.9 डिग्री दर्ज किया गया। चूरू में अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहा। बीते 24 घंटों में यहां न्यूनतम तापमान में करीब 5 डिग्री की कमी आई है।


न्यूनतम पारा चार डिग्री लुढ़का
अजमेर में न्यूनतम तापमान एक डिग्री नीचे गया है। यहां अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री और न्यूनतम 14.7 डिग्री रहा। अलवर में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यहां भी पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री से ज्यादा की गिरावट आई है। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों की तुलना में यहां न्यूनतम तापमान में लगभग 4 डिग्री की कमी आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed