Rajasthan Weather: आज 14 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, अजमेर में स्कूल बंद, कहां-कैसा रहेगा मौसम?
Rajasthan Weather Update Today: राजस्थान के 14 जिलों में आज भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अजमेर में सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान के पूर्वी भाागों में अगले 3-4 दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा।
विस्तार
प्रदेश में आज कोटा तथा भरतपुर संभाग में अति भारी बारिश तथा अजमेर, जयपुर व उदयपुर में भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग ने 14 जिलों भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 से 16 सितंबर तक राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में मानसून सक्रिय रहेगा। वहीं पश्चिमी राजस्थान में जोधपुर व बीकानेर संभाग में हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है लेकिन अधिकांश स्थनों पर मौसम शुष्क रहेगा।
प्रदेश के बांधों की स्थिति की बात करें तो कुल 691 बांधों में से 366 बांध ओवर फ्लो हो चुके हैं। जबकि मानसून की शुरुआत में प्रदेश में मात्र 5 बांध ही भरे हुए थे। बड़े बांध लगभग 90 प्रतिशत क्षमता तक भर चुके हैं। प्रदेश के 27 जिलों में सामान्य से अत्यधिक वर्षा हुई है। वहीं 16 जिलों में सामान्य से अधिक तथा सात जिलों में सामान्य वर्षा हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.