फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather: Fog alert issued in Rajasthan, coldest night of the season in the capital

Rajasthan Weather: कई जिलों में तेजी से गिरा तापमान, कोहरे का अलर्ट जारी, जानिए ठंड को लेकर क्या बोले विशेषज्ञ

Tue, 19 Nov 2024 10:21 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 19 Nov 2024 10:21 AM IST
सार

राजस्थान में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। राजधानी जयपुर में सोमवार रात न्यूनतम तापमान गिरकर 14.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
Rajasthan Weather: Fog alert issued in Rajasthan, coldest night of the season in the capital
राजस्थान मौसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में सर्दी ने दस्तक दे दी है। राजधानी जयपुर समेत राज्य के कई जिलों में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही, जब न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार की रात का न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस था, जिसमें एक ही दिन में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में उत्तरी दिशा से आ रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में यह गिरावट हो रही है। अधिकतम तापमान भी 1.6 डिग्री गिरकर सोमवार को 28.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अगले कुछ दिनों में सर्दी का असर और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


भरतपुर, अलवर और टोंक जैसे जिलों में कोहरे और स्मॉग ने जनजीवन प्रभावित किया है। भरतपुर में कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही, जिससे भरतपुर-मथुरा रोड पर जाम की स्थिति बन गई। वहीं, अलवर में भी कोहरे के साथ स्मॉग भी दिखाई दे रहा है। सीकर में भी फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल की तुलना में देरी से आई सर्दी
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस साल सर्दी देरी से आई है। पिछले साल नवंबर के मध्य तक सीकर, चूरू और फतेहपुर जैसे जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया था। हालांकि, इस बार वेस्टर्न डिर्स्टबेंस (WD) के लगातार आने से तापमान में गिरावट देर से हुई है।

सीकर और फतेहपुर में रिकॉर्ड गिरावट
मंगलवार को सीकर में पारा 7 डिग्री से कम हो गया। फतेहपुर में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सोमवार के मुकाबले 1.3 डिग्री कम है। सोमवार को यहां न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया था।

कोहरे का अलर्ट और यातायात प्रभावित
मौसम विभाग ने आगामी दिनों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। भरतपुर, अलवर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में घना कोहरा रहने की संभावना है। इन इलाकों में यातायात धीमा होने के कारण सड़कों पर जाम की स्थिति बन सकती है।

मौसम विशेषज्ञों की भविष्यवाणी
मौसम विभाग का अनुमान है कि दिसंबर और जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। लगातार वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के चलते आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है। सीकर और चूरू जैसे इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे जाने की संभावना है।


सुझाव और सावधानियां
मौसम विभाग ने लोगों से सुबह और देर रात वाहन चलाते समय सतर्कता बरतने की सलाह दी है। कोहरे और ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का उपयोग और घरों में ही रहने की अपील की गई है। किसान वर्ग को भी सर्दी और कोहरे के असर को देखते हुए फसल सुरक्षा के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed