फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Day Temperatures Cross 40°C, Nights Turn Cooler; What to Expect Next Week

राजस्थान में मौसम का डबल अटैक: दिन में 40 पार पारा, रातें हुईं ठंडी; अगले हफ्ते फिर बदलेगा मौसम

Sat, 03 Oct 2026 07:08 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Sat, 03 Oct 2026 07:08 AM IST
सार

राजस्थान में दिन का पारा 40 डिग्री पार पहुंच गया है, वहीं रातें ठंडी होने लगी हैं। अगले हफ्ते मौसम में बदलाव के संकेत हैं। जानिए आगे कैसा रहने वाला है मौसम का हाल-

विज्ञापन
Rajasthan Weather Day Temperatures Cross 40°C, Nights Turn Cooler; What to Expect Next Week
राजस्थान मौसम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान में अक्टूबर की शुरुआत के साथ मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। दिन में तेज धूप के बीच कई जगह पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जबकि रात के तापमान में गिरावट से ठंडक बढ़ने लगी है। अब अगले हफ्ते मौसम में एक और बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान पिलानी और फलोदी में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर में भी अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री रहा। पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में दिन के समय गर्मी का असर बना हुआ है। इसके उलट पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान के कई शहरों में रातें ठंडी होने लगी हैं। सीकर में न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीलवाड़ा, उदयपुर और नागौर समेत कई जगहों पर भी रात का तापमान 20 डिग्री के आसपास या इससे नीचे रहा।

विज्ञापन

अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में प्रदेश के तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 3 से 5 अक्टूबर तक अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान किसी जिले के लिए विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस होगी, जबकि सुबह और रात के समय तापमान में हल्की गिरावट के चलते ठंडक बढ़ सकती है। जयपुर में भी अगले कुछ दिनों तक दिन गर्म और सुबह-शाम का मौसम अपेक्षाकृत सुहाना रहने की संभावना है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राजस्थान: विश्वेंद्र सिंह के पास सिर्फ 7 दिन...नोटिस के बाद बढ़ा टकराव, क्या कांग्रेस में थमेगा विवाद?

विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून की विदाई अंतिम दौर में

राजस्थान से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई अब अंतिम चरण में है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में राज्य के शेष हिस्सों से भी मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। इसके बाद प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का दौर शुरू हो जाएगा। इस बीच कम बारिश वाले इलाकों पर भी नजर है। प्रदेश के 34 जिलों की 117 तहसीलों में सूखे जैसी स्थिति को लेकर सर्वे प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed