फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather: Day Heat Rises as Nights Turn Cooler, Pilani Hits 41°C

राजस्थान में मौसम ने बदला रंग: दिन में तपन तो रात में ठंडक...जानिए अगले 7 दिन कैसा रहेगा हाल

Mon, 05 Oct 2026 07:02 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Mon, 05 Oct 2026 07:02 AM IST
सार

राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद दिन में गर्मी बढ़ रही है। पिलानी में पारा 41 डिग्री पहुंचा, जबकि माउंट आबू में 14.6 डिग्री रहा। अगले सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा।

विज्ञापन
Rajasthan Weather: Day Heat Rises as Nights Turn Cooler, Pilani Hits 41°C
जयपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ गई है, जबकि कई शहरों में रात के तापमान में गिरावट से सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। रविवार को पिलानी में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से करीब 3 डिग्री तक अधिक रहा। श्रीगंगानगर में 40.6, चूरू में 40.2, बीकानेर में 40.1, जैसलमेर में 39.7, बाड़मेर में 39.1 और जोधपुर में 38.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। इन इलाकों में दिन के समय गर्म हवाओं का असर भी रहा।
विज्ञापन

पूर्वी राजस्थान में भी तापमान सामान्य से ऊपर रहा। टोंक में 38.6, चित्तौड़गढ़ और अलवर में 38.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जयपुर में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राजस्थान-पाकिस्तान सीमा के आसपास बने एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण सतह के पास गर्म हवाएं चल रही हैं। इनकी गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में गर्मी, रात में बढ़ने लगी ठंडक

राजस्थान में मौसम का मिजाज दिन और रात में अलग-अलग नजर आ रहा है। जहां पश्चिमी जिलों में दिन का तापमान 38 से 41 डिग्री तक पहुंच रहा है, वहीं दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में रातें ठंडी होने लगी हैं।

उदयपुर, सिरोही, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, पाली, टोंक और भीलवाड़ा में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री या इससे नीचे दर्ज किया जा रहा है। माउंट आबू में रविवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां देर शाम से सुबह तक हल्की गुलाबी ठंड महसूस होने लगी है।

अगले एक सप्ताह कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में अगले एक सप्ताह मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने से दिन में गर्मी बनी रहेगी। हालांकि तापमान में फिलहाल बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
अगले कुछ दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 30 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 18 से 25 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। यानी दिन में गर्मी का असर बना रहेगा, जबकि रात और सुबह के समय कई इलाकों में हल्की ठंडक बढ़ सकती है।



यह भी पढें- राजस्थान: मुख्यमंत्री के बयान पर बोले अशोक गहलोत, पंचायत चुनाव में सबक सिखाएंगे किसान

प्रमुख शहरों में मौसम का हाल

राजधानी जयपुर में रविवार को आसमान साफ रहा और दिनभर तेज धूप रही। अधिकतम तापमान 37.5 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अगले पांच दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। एनसीआर में आने वाले अलवर रीजन में अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री दर्ज हुआ। सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। अगले सात दिनों में मौसम में बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। इसी तरह कोटा में अधिकतम तापमान 36.4 और न्यूनतम 24.6 डिग्री रहा। अगले एक सप्ताह बारिश की संभावना नहीं है और मौसम शुष्क रहेगा। अजमेर में भी दिनभर मौसम साफ रहा। धूप के कारण गर्मी का असर बना रहा। अधिकतम तापमान 35.8 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed