फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Cyclone Biparjoy can cause havoc in Rajasthan with heavy rains and winds

Rajasthan Weather: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर राजस्थान पर भी, तेज बारिश और हवाएं मचा सकती हैं तबाही

Mon, 12 Jun 2023 09:19 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 12 Jun 2023 09:19 AM IST
सार

Rajasthan Weather Today: माना जा रहा है कि 16 जून तक बिपरजॉय साइक्लोन पाकिस्तान के तट तक पहुंचेगा। इसकी वजह से 14-15 जून को पश्चिमी भागों में बारिश, तेज आंधी और तूफान भी देखने को मिल सकता है।
 

विज्ञापन
Rajasthan Weather Cyclone Biparjoy can cause havoc in Rajasthan with heavy rains and winds
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में गर्मी का सितम लगातार जारी है। हालांकि, अब आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश के दौर की भी शुरुआत होने लगी है। बीते दिन श्रीगंगानगर जिले में जोरदार बारिश हुई और आगे के दिनों के लिए कई इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 

विज्ञापन


इतना ही नहीं, आईएमडी ने आशंका जताई है कि गुजरात से उठने वाले बिपरजॉय चक्रवाती तूफान का असर राजस्थान में भी पड़ेगा। मौसम विभाग का कहना है कि बिपरजॉय अब उत्तर दिशा की तरफ बढ़ रहा है। माना जा रहा है कि 16 जून तक बिपरजॉय साइक्लोन पाकिस्तान के तट तक पहुंचेगा और इसकी वजह से 14-15 जून को पश्चिमी भागों में बारिश, तेज आंधी और तूफान भी देखने को मिल सकता है। 
विज्ञापन


तूफान का असर, कई इलाकों में आ सकती तबाही...
मौसम विभाग द्वारा दी जा रही जानकारी के अनुसार, जयपुर और उदयपुर में बादल गरजेंगे और तेज बारिश की भी संभावनाएं बन रही है। 16-17 जून को बादल-बारिश का ये सिलसिला और तेज हो जाएगा। इससे लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। आशंका है कि यह मौसम कुछ तबाही भी लाने वाला है और इससे आमजन का जीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि चक्राती तूफान बिपरजॉय का असर राजस्थान के कई इलाकों में तबाही मचा सकता है। इसलिए मौसम विभाग की तरफ से पहले ही तूफानी बारिश की चेतावनी दे दी गई है। बता दें कि शनिवार को गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में तेज आंधी चली के साथ तूफानी बारिश दर्ज की गई। 


मौसम विभाग ने दिया तेज बारिश का अलर्ट...
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि आने वाले दिनों में बिना वजह घर से बाहर निकलने से बचें। वहीं, पेड़ों और बिजली के खंभों से भी दूर रहें। क्योंकि आने वाले दिनों में राजस्थान में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed