{"_id":"66b5f92678ed529da309007d","slug":"rajasthan-vhp-s-regional-minister-told-journalists-many-countries-want-to-see-india-in-similar-conditions-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan : विहिप के क्षेत्रीय मंत्री की प्रेसवार्ता, बोले- कई देश भारत को भी इन्हीं हालात में देखना चाहते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan : विहिप के क्षेत्रीय मंत्री की प्रेसवार्ता, बोले- कई देश भारत को भी इन्हीं हालात में देखना चाहते हैं
Fri, 09 Aug 2024 04:40 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 09 Aug 2024 04:40 PM IST
सार
विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय मंत्री सुरेश उपाध्याय ने आज एक पत्रकार वार्ता के दौरान बांग्लादेश में हो रही हिंसा की घटना को लेकर आशंका जताते हुए कहा कि अगर दिल्ली में किसान आंदोलन को ठीक से नियंत्रित नहीं किया जाता तो वे आंदोलनकारी भी राष्ट्रपति भवन में घुस जाते।
विज्ञापन
विहिप के क्षेत्रीय मंत्री सुरेश उपाध्याय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांग्लादेश में हो रही हिंसा और हिंदुओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को लेकर विश्व हिंदू परिषद द्वारा एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय मंत्री सुरेश उपाध्याय ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि दुनिया में कई ऐसी ताकतें थीं, जो यह चाहती थीं कि इस प्रकार की घटना हो।
विज्ञापन
उपाध्याय ने कहा कि दुनिया के कई देश भारत को भी इस तरीके के हालात में देखना चाहते हैं और वे चाहते हैं कि ऐसी ही घटनाएं भारत में भी हों। जिस तरीके से बांग्लादेश में हिंदुओं को चुन-चुनकर टारगेट किया जा रहा है, वह निजी नहीं है। मुसलमान देश में मुसलमानों द्वारा सत्तापलट किया गया, सिर्फ यह उनका निजी विषय है परंतु जिस प्रकार से हिंदुओं को टारगेट किया जा रहा है, उस पर पूरे विश्व को आपत्ति दर्ज करनी चाहिए।
विज्ञापन
आगे बोलते हुए सुरेश उपाध्याय ने कहा कि आप कल्पना करके देखिए कि अगर दिल्ली में पुलिस किसान आंदोलन को ठीक प्रकार से हैंडल नहीं करती तो वे आंदोलनकारी राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री निवास में भी घुस जाते। चारों तरफ से दिल्ली को घेरने का क्या मतलब था। उन्होंने सारे देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि इस प्रकार की घटना भारत में होती है तो क्या हम तैयार हैं?
विज्ञापन