फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Bhajanlal Government Makes History, Tops Nation with Auction of 103 Major Mineral Blocks

Rajasthan: 103 मेजर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी के साथ देश में पहले स्थान पर राजस्थान, भजनलाल सरकार ने रचा इतिहास

Thu, 24 Jul 2025 07:43 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Thu, 24 Jul 2025 07:43 PM IST
सार

खनन क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए राजस्थान 103 मेजर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी के साथ देश में पहले स्थान पर आ गया है। सरकार ने अवैध खनन पर सख्ती और वैध खनन को बढ़ावा देने के लिए पारदर्शी नीलामी प्रक्रिया को अपनाया है।

विज्ञापन
Rajasthan: Bhajanlal Government Makes History, Tops Nation with Auction of 103 Major Mineral Blocks
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में नया कीर्तिमान रचते हुए देशभर में मेजर मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी में पहला स्थान प्राप्त किया है। वर्ष 2016 से अब तक देश में कुल 500 मेजर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी हुई है, जिनमें से अकेले 103 ब्लॉक राजस्थान में आवंटित हुए हैं। इनमें से 64 ब्लॉकों की नीलामी राज्य सरकार के केवल 18 माह के कार्यकाल में की गई। राज्य सरकार ने पारदर्शी और समयबद्ध प्रक्रिया के तहत 2024-25 में 34 ब्लॉकों और 2025-26 में अब तक 15 ब्लॉकों की नीलामी कर दी है। इस उपलब्धि के चलते 9,228 करोड़ रुपये की रॉयल्टी प्राप्त हुई है, जो पिछले वर्ष से 24% अधिक है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Chittorgarh News: चित्तौड़ में हरियाली अमावस्या पर उत्सव का माहौल, सांवलियाजी में उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन


राज्य सरकार ने अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है और वैध खनन को बढ़ावा देने हेतु पोस्ट-ऑक्शन फेसिलिटेशन सेल का गठन किया है। यह सेल विभिन्न विभागों के समन्वय से नीलाम ब्लॉकों के शीघ्र संचालन की दिशा में कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी 2025 में भारत सरकार ने ओडिशा के कोणार्क में आयोजित खनन मंत्रियों के सम्मेलन में राजस्थान को प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अब तक 77 ब्लॉकों को माइनिंग लीज और 26 को कंपोजिट लाइसेंस जारी किए जा चुके हैं, जिनमें लाइम स्टोन, आयरन ओर, बेसमेटल, मैग्नीज, गोल्ड, सिलियस अर्थ, पोटाश और गारनेट प्रमुख हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed