फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan to Shine with 2 Lakh LED Street Lights Before Diwali

Rajasthan News: दो लाख एलईडी स्ट्रीट लाइट से रोशन होगा राजस्थान, दीपावली से पहले सड़कों पर बढ़ेगी सुरक्षा

Wed, 03 Sep 2025 04:41 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Wed, 03 Sep 2025 04:41 PM IST
सार

Jaipur News: मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल रोशनी का काम नहीं, बल्कि सुरक्षित और आधुनिक राजस्थान के निर्माण की दिशा में ठोस कदम है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि दीपावली से पूर्व इस कार्य की शुरुआत कर दी जाए। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Rajasthan to Shine with 2 Lakh LED Street Lights Before Diwali
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

विस्तार

राजस्थान सरकार ने प्रदेशवासियों को त्योहारी सीजन से पहले बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में बजट 2025-26 में प्रस्तावित एक लाख एलईडी स्ट्रीट लाइटों की संख्या को बढ़ाकर दो लाख करने का अहम निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल रोशनी का काम नहीं, बल्कि सुरक्षित और आधुनिक राजस्थान के निर्माण की दिशा में ठोस कदम है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि दीपावली से पूर्व इस कार्य की शुरुआत कर दी जाए, ताकि प्रदेश की सड़कों और मोहल्लों में उजाला फैले और नागरिक सुरक्षित महसूस करें।
विज्ञापन


राज्य की 312 नगरीय निकायों में बढ़ती आबादी और क्षेत्रीय विस्तार को देखते हुए पुरानी और कमजोर लाइटों को हटाकर नई आधुनिक एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। यह व्यवस्था न केवल शहरों की सूरत बदलेगी बल्कि ऊर्जा की बचत करेगी, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाएगी और रात के समय भी नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jaipur News: उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक मामला, एक और प्रोबेशनर उप निरीक्षक गिरफ्तार


स्वायत्त शासन विभाग इस कार्य के लिए शीघ्र प्रभावी कार्ययोजना तैयार करेगा। इसके अलावा शहर चलो अभियान के तहत 15 सितंबर से दो अक्तूबर तक सभी नगरीय निकायों में नई स्ट्रीट लाइट लगाने और बंद लाइटों को चालू करने का विशेष अभियान भी चलाया जाएगा।

जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए विभाग ने राज्य स्तरीय हेल्पलाइन नंबर 181 भी जारी किया है, जिस पर नागरिक स्ट्रीट लाइट, पेयजल और सड़क से संबंधित शिकायतें तथा सुझाव दर्ज करवा सकते हैं। इस निर्णय से त्योहारी सीजन में राजस्थान की सड़कों और बाजारों में रोशनी और सुरक्षा दोनों बढ़ेंगी।

यह भी पढ़ें- Jaipur News: जर्जर स्कूलों पर कांग्रेस का सदन में जोरदार हंगामा, विधानसभा में पास होगा कोचिंग रेगुलेशन बिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed