फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan There is game in UD tax collection commission business in taxes of government departments too

Rajasthan: यूडी टैक्स एकत्रीकरण में खेल, सरकारी विभागों के टैक्स में भी कमीशन का कारोबार, जानें मामला

Wed, 14 May 2025 07:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 14 May 2025 07:53 PM IST
सार

UD Tax Collection: यूडी टैक्स एकत्रीकरण में खेल जारी है। सरकारी विभागों के टैक्स में भी कमीशन का खेल चल रहा है। नगर निगम ग्रेटर की यूडी कमेटी की बैठक में टैक्स वसूली के लिए अनुबंधित कंपनी की भूमिका पर सवाल उठे हैं।

विज्ञापन
Rajasthan There is game in UD tax collection commission business in taxes of government departments too
जानकारी देते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अर्बन डेवलपमेंट टैक्स की वसूली के लिए नगर निगम ग्रेटर के साथ अनुबंधित Sparow नामक कंपनी की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं। समिति के सदस्य संजय के द्वारा कमेटी के समक्ष कंपनी की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन


कमेटी के चेयरमैन विकास बेराठ ने अमर उजाला से बातचीत करते हुए अमर उजाला के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि कंपनी का अनुबंध हमारे बोर्ड गठन से पहले हुआ है। जो अब नवंबर में समाप्त होने वाला है। परंतु इस कंपनी की कार्यप्रणाली पर आज की बैठक में प्रस्ताव पेश किया गया है, जिस पर मंत्री को भी सूचित किया जाएगा। विकास ने बताया कि कंपनी के द्वार उस पैसे पर भी कमीशन लिया जा रहा है, जिसको एकत्रित करने में कंपनी की कोई भूमिका नहीं रही है, विकास के अनुसार इस वर्ष 118 करोड़ से ज्यादा के यूडी टैक्स की वसूली की गई है। इस वसूली के लिए निगम द्वारा कई प्रकार के इंसेंटिव और स्कीम भी दी गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जैसलमेर से क्यों हटाए गए ये चूजे, आखिर इनकी जान इतनी कीमती क्यों?
विज्ञापन
विज्ञापन


चेयरमैन विकास के अनुसार, जो सरकारी संस्थानों से टैक्स का पैसे आया है, उस पर कंपनी का कमीशन कैसे बन सकता है। मोतीलाल मीणा पार्षद एवं कमेटी सदस्य ने कहा कि जो पैसे कमीशन में जाते हैं, वो जयपुर के विकास में खर्च होने चाहिए। गौरतलब है कि क्रीड़ा परिषद द्वारा जो आठ करोड़ 50 लाख का टैक्स दिया गया, उस पर भी उक्त कंपनी को 85 लाख का कमीशन दिया जाना प्रस्तावित है, जिसके विरोध में आज संपन्न हुई बैठक में प्रस्ताव दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: रेलवे स्टेशनों पर भारतीय सेना का गौरवगान, तिरंगी रोशनी से सजाया, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed