फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: The land of dunes is becoming America first choice, huge increase in tourists

Rajasthan: अमेरिका की पहली पसंद बन रही धोरों की धरती, पर्यटकों में जबरदस्त बढ़ोतरी; इन देशों के भी मेहमान आए

Thu, 05 Jun 2025 05:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 05 Jun 2025 05:47 PM IST
सार

Rajasthan: पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक दलीप सिंह राठौड़ के अनुसार, राजस्थान की इस उपलब्धि का श्रेय विदेशी स्तर पर आयोजित ट्रेवल मार्ट्स और टूरिज्म फेयर्स में विभाग की सशक्त भागीदारी को जाता है। राजस्थान पर्यटन विभाग ने हाल ही में IFTM टॉप रेसा (पेरिस), WTM (लंदन), FITUR (स्पेन), ITB (बर्लिन), JATA (जापान) जैसे प्रतिष्ठित आयोजनों में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Rajasthan: The land of dunes is becoming America first choice, huge increase in tourists
विदेशी पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान ने एक बार फिर अपनी ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक विविधता और पर्यटन स्थल की अनूठी छवि के चलते विदेशी पर्यटकों के दिल में खास जगह बना ली है। भारत में आने वाले विदेशी पर्यटकों में से एक बड़ा हिस्सा अब राजस्थान का रुख कर रहा है। वर्ष 2024 के आंकड़ों के मुताबिक कुल 96.57 लाख विदेशी पर्यटकों में से 20.72 लाख पर्यटकों ने राजस्थान की यात्रा की, जो अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है।
विज्ञापन


पर्यटन विभाग के अनुसार यह संख्या वर्ष 2023 की तुलना में 21.92% की वृद्धि दर्शाती है। वहीं वर्ष 2025 के शुरुआती तीन महीनों में ही 7.88 लाख से अधिक विदेशी पर्यटक राजस्थान आ चुके हैं, जिससे स्पष्ट है कि प्रदेश वैश्विक पर्यटन नक्शे पर एक मजबूत पहचान बना रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें: वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने रामगढ़ बांध पर किया श्रमदान
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका और यूरोप बना राजस्थान का सबसे बड़ा बाजार
विदेशी पर्यटक यात्राओं में यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (USA) और यूनाइटेड किंगडम (UK) क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा फ्रांस, इटली, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, आयरलैंड, कनाडा और जापान जैसे देशों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं।

 

प्रमुख 10 देश जहां से पर्यटकों ने किया राजस्थान भ्रमण

वर्ष:                            2022          2023          2024
पर्यटकों की संख्या:       64891       135275     157817
देश: यूएसए

वर्ष :                       2022      2023     2024
पर्यटकों की संख्या:  29532     29532   128994
देश: यूके  

वर्ष :                         2022      2023     2024
पर्यटकों की संख्या:   34999    97157   125469
देश: फ्रांस

वर्ष :                         2022      2023     2024
पर्यटकों की संख्या:  14886      56388    77868
देश:  इटली   

वर्ष:                          2022      2023     2024
पर्यटकों की संख्या:   18303  60220    77797
देश: जर्मनी  

वर्ष :                      2022      2023     2024
पर्यटकों की संख्या: 15841   48140  68283
देश:  ऑस्ट्रेलिया 

वर्ष:                         2022      2023     2024
पर्यटकों की संख्या:  17420   41552    45344
देश:   स्पेन

वर्ष:                      2022      2023     2024
पर्यटकों की संख्या: 5239    20609    26779
देश: आयरलैंड

वर्ष:                     2022      2023     2024
पर्यटकों की संख्या: 7918   18437   25834
देश: कनाडा

वर्ष:                       2022      2023     2024
पर्यटकों की संख्या: 4659  16229      25748
देश: जापान

विदेशी मंचों पर राजस्थान की प्रभावशाली उपस्थिति
पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक दलीप सिंह राठौड़ के अनुसार, राजस्थान की इस उपलब्धि का श्रेय विदेशी स्तर पर आयोजित ट्रेवल मार्ट्स और टूरिज्म फेयर्स में विभाग की सशक्त भागीदारी को जाता है। राजस्थान पर्यटन विभाग ने हाल ही में IFTM टॉप रेसा (पेरिस), WTM (लंदन), FITUR (स्पेन), ITB (बर्लिन), JATA (जापान) जैसे प्रतिष्ठित आयोजनों में हिस्सा लिया। इन आयोजनों में होटल एसोसिएशन्स, ट्रेवल व टूर ऑपरेटर्स तथा अन्य स्टेकहोल्डर्स की सहभागिता भी सुनिश्चित की गई, जिससे राजस्थान की वैश्विक दृश्यता और साख में इजाफा हुआ।

इन देशों के पर्यटकों को भा रहा है राजस्थान
यूके, फ्रांस, इटली, जर्मनी, स्पेन, आयरलैंड, नीदरलैंड, बेल्जियम, पोलैंड, स्विट्ज़रलैंड, ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, रूस, यूएसए, कनाडा, मैक्सिको, ब्राजील, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड,  दक्षिण अफ्रीका, मॉरिशस, जापान, चीन, सिंगापुर, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, ईरान, इजराइल, थाईलैंड, बांग्लादेश शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed