फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Teacher Caught Offering Bribe to Education Minister, 5,000 Hidden in Sweet Box for Transfer Request

Rajasthan News: तबादले की मंशा से शिक्षा मंत्री को ऑफर की रिश्वत, मिठाई के डिब्बे में 5 हजार का लिफाफा भेजा

Mon, 09 Jun 2025 01:49 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 09 Jun 2025 01:49 PM IST
सार

पैसों का लेन देन करके काम करवाने की भावना लोगों में इस कदर पैठ कर गई है कि वे प्रदेश के मंत्री तक को रिश्वत ऑफर करने लगे हैं। आज प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के साथ ऐसा ही एक वाकया हुआ, जब एक व्यक्ति ने अपने विभाग में तबादला करवाने के लिए उन्हें रिश्वत के लिफाफे के साथ एक मिठाई का डिब्बा सौंपा।

विज्ञापन
Rajasthan: Teacher Caught Offering Bribe to Education Minister, 5,000 Hidden in Sweet Box for Transfer Request
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को आज जनसुनवाई के दौरान एक सरकारी शिक्षक द्वारा रिश्वत दिए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी शिक्षक की पहचान चंद्रकांत वैष्णव के रूप में हुई है, जो कि लेवल 2 का अध्यापक है। जानकारी के अनुसार वह अपने विभाग में तबादला करवाने की मंशा से मंत्री से मिलने पहुंचा था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: रणथंभौर में टाइगर ने पुजारी पर किया जानलेवा हमला, दो महीने में तीसरी घटना, ग्रामीणों का गुस्सा फूटा
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि चंद्रकांत ने उन्हें एक मिठाई का डिब्बा और एक लिफाफा सौंपा। जब मंत्री जी को शक हुआ तो उन्होंने लिफाफा खोलकर देखा, जिसमें पांच सौ रुपये के 10 नोट यानी कुल पांच हजार रुपये निकले। इस पर उन्होंने तत्काल शिक्षक को बुलाकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा मंत्री ने मौके पर ही पुलिस को बुलाया और आरोपी को उनके हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है। शिक्षा विभाग के डायरेक्टर ने तत्काल प्रभाव से उसे निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर लेन-देन करके तबादले और पदोन्नति होते रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि हमारी सरकार में इसे जीरो टॉलरेंस के नजरिये से देखा जाएगा और रिश्वत देने और लेने वालों की खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed