{"_id":"659187ecefd940c884014a4c","slug":"rajasthan-sudhanshu-pant-appointed-new-chief-secretary-of-rajasthan-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सुधांशु पंत राजस्थान के नए मुख्य सचिव नियुक्त, खान एवं खनिज निगम का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सुधांशु पंत राजस्थान के नए मुख्य सचिव नियुक्त, खान एवं खनिज निगम का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया
Sun, 31 Dec 2023 10:02 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 31 Dec 2023 10:02 PM IST
सार
सुधांशु पंत राजस्थान के नए मुख्य सचिव नियुक्त कर दिए गए हैं। उन्हें अगले आदेश तक राजस्थान खान एवं खनिज निगम लिमिटेड के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
विज्ञापन
सुधांशु पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुधांश पंत अभी केंद्र सरकार में स्वास्थ्य सचिव के पद पर कार्यरत थे। साल 1991 बैच के अधिकारी हैं और वरिष्ठता क्रम में सातवें नंबर पर हैं। बता दें कि सुधांशु पंत जयपुर में जिला कलेक्टर सहित राजस्थान में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन
पिछले कुछ समय में केंद्र सरकार में प्रति नियुक्ति पर कार्यरत थे। केंद्र सरकार ने शनिवार रात उनकी सेवाएं राजस्थान सरकार को सौंप दी थी। अब मुख्य सचिव पद का कार्यभार संभालेंगे। आईएएस अधिकारी के रूप में अभी उनका कार्यकाल 2027 तक है और यानी वह राजस्थान में अभी लंबे समय तक मुख्य सचिव पद पर रह सकते हैं।
विज्ञापन
प्रदेश के नवनियुक्त मुख्य सचिव सुधांश पंत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर पहुंचकर मुलाकात किए। बता दें कि मुख्य सचिव की सीएम भजनलाल के साथ पहली शिष्टाचार भेंट है। इस दौरान निर्वतमान मुख्य सचिव उषा शर्मा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन