फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan State Employees Threaten to Observe Black Diwali Over Pending Demands Unfulfilled Budget Promises

Rajasthan News: बजट घोषणाओं के अमल और लंबित मांगों की अनदेखी पर कर्मचारी विरोध पर उतरे, मनाएंगे काली दिवाली

Tue, 07 Oct 2025 10:36 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Tue, 07 Oct 2025 10:36 PM IST
सार

Jaipur News: कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने अब तय किया है कि 15 अक्तूबर को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन आयोजित कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टरों को सौंपा जाएगा। इसके बाद यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर कार्रवाई नहीं की, तो 20 अक्तूबर को ‘काली दिवाली’ मनाई जाएगी।

विज्ञापन
Rajasthan State Employees Threaten to Observe Black Diwali Over Pending Demands Unfulfilled Budget Promises
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) विरोध में मनाएंगे ‘काली दिवाली’ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणाओं को लागू नहीं करने और कर्मचारियों की लंबित मांगों की लगातार अनदेखी से नाराज होकर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) ने आगामी 20 अक्टूबर को ‘काली दिवाली’ मनाने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में बजट में घोषित लाभों की क्रियान्विति, लंबित वेतन विसंगतियों का निपटान, पदोन्नतियों में विलंब और परिवीक्षाकाल में भत्तों की बहाली जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं। इन मांगों पर अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन


राठौड़ ने कहा कि इस मुद्दे पर कर्मचारियों ने पहले भी सरकार का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की थी। इसी सिलसिले में महासंघ ने 24 सितंबर 2025 को प्रदेशभर में धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के सचिव शिखर अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन उस पर कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) ने आगामी 20 अक्टूबर को ‘काली दिवाली’’ मनान

महासंघ ने अब तय किया है कि 15 अक्तूबर को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन आयोजित कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टरों को सौंपा जाएगा। इसके बाद यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर कार्रवाई नहीं की, तो 20 अक्तूबर को ‘काली दिवाली’ मनाई जाएगी।


राठौड़ ने कहा कि सरकार यदि कर्मचारियों की भावनाओं का सम्मान करना चाहती है, तो दिवाली से पहले बोनस का शीघ्र नकद भुगतान सुनिश्चित करे और बोनस की राशि में बढ़ोतरी की जाए। साथ ही परिवीक्षाकाल में कार्यरत कर्मचारियों को भी बोनस दिया जाए।

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) ने आगामी 20 अक्टूबर को ‘काली दिवाली’’ मनान

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: कलेक्टर कार्यालय में बवाल, विरोध जता रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज; हालात तनावपूर्ण

मुख्य सचिव सुधांशु पंत को दिए गए ज्ञापन में इन सभी मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया है। ज्ञापन देने वाले शिष्टमंडल में गजेंद्र सिंह राठौड़, कुलदीप यादव, देवेंद्र सिंह नरूका, मोहनलाल शर्मा, नरपत सिंह, अजयवीर सिंह, शिवकुमार, ओम प्रकाश चौधरी और शहीदुद्दीन सहित कई कर्मचारी नेता शामिल रहे।

महासंघ ने सरकार को आगाह किया है कि यदि उनकी मांगों पर समय रहते निर्णय नहीं लिया गया, तो आगे राज्यभर के कर्मचारी चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे।

यह भी पढ़ें- ‘हम किसी को नहीं भूलते’: जिम में कारोबारी की गोली मारकर हत्या, गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी; कहा- सबकी बारी...


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed