फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Shekhawat said- there will not be a fakir like Gehlot ji in the whole world

Rajasthan Politics: केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले- गहलोत जी जैसा फकीर पूरी दुनिया में नहीं होगा

Sun, 13 Aug 2023 10:43 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sun, 13 Aug 2023 10:43 AM IST
सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अपनी भुलाकर दूसरों पर दोषारोपण करना मुख्यमंत्री गहलोत की फितरत में है। साथ ही कहा कि कांग्रेस चुनाव लड़ती है और पैसा कहा से आता है, बताने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
Rajasthan Shekhawat said- there will not be a fakir like Gehlot ji in the whole world
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खुद को फकीर कहने पर केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने तंज कसा कि गहलोत जी जैसा फकीर पूरी दुनिया में नहीं होगा। कांग्रेस ने राजस्थान में भ्रष्टाचार की दुकान खोलकर इसलिए ही काउंटर उन्हें सौंपा है। तो बहनों-भाइयों जान लीजिए, कांग्रेस में सब गहलोत जी के पैसों से चुनाव लड़ते हैं। अब पैसा कहां से आता है, बताने की जरूरत है क्या। अपनी चीजें भुलाकर दूसरों पर दोषरोपण करना मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की फितरत है।

विज्ञापन


केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया
केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अपनी को भुलाकर दूसरों पर दोषारोपण करना उनकी फितरत है। वह यह भूल जाते हैं कि अगर कोई एक अंगुली किसी दूसरे की तरफ उठाता है तो तीन अंगुलियां अपनी तरफ उठती हैं। दरअसल, शनिवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए शेखावत ने कहा कि जो राज्य बलात्कार में नंबर वन हो, भ्रष्टाचार में नंबर वन हो, बेरोजगारी में नंबर वन हो, उसे किसी पर दोषारोपण करने का कोई अधिकार नहीं है। शेखावत ने कहा कि राजस्थान की जनता इनकी राजनीतिक चालबाजियों को जानती है। अबकी बार हिसाब बराबर भी करने वाली है। 
विज्ञापन


चुनाव लड़ने के लिए हमारे पास सबसे लोकप्रिय चेहरा प्रधानमंत्री 
राजस्थान में पीएम नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ने के सवाल पर शेखावत ने कहा कि जिस पार्टी के पास दुनिया का सबसे लोकप्रिय चेहरा हो, उससे कांग्रेस में डर जायज है। जिस पार्टी के पास नरेंद्र मोदी जी जैसा नेता हो और जिस पार्टी के पास राहुल गांधी जैसा नेता हो, उसकी तुलना पूरा देश कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरोकारों की पार्टी रही है और पार्टी का हर कार्यकर्ता एक विचार को लेकर कार्य कर रहा है। जब से पार्टी बनी है, इसी सरोकार के तहत पार्टी काम कर रही है। यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी में आज तक विभाजन नहीं हुआ।


कांग्रेस पार्टी कभी खुद के गिरेबान में भी देखें
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मणिपुर हिंसा पर सवाल उठाने पर शेखावत ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह जी ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए जो जवाब दिया था कि अगर अशोक गहलोत उसे नहीं देख पाए थे तो उन्हें एक बार अवश्य देखना चाहिए। गृह मंत्री ने मणिपुर में आजादी के बाद से अब तक हुई घटनाओं के बारे में विस्तार से बताया था। गृह मंत्री खुद वहां गए थे। शेखावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय दंगे होते रहे, लेकिन गृह मंत्री तो छोड़ दीजिए, गृह राज्यमंत्री तक वहां नहीं गए। उस दौरान कांग्रेस ने इस मुद्दे पर लोकसभा में चर्चा की बात ही दूर, कभी सामान्य स्टेटमेंट भी देने की जरूरत नहीं समझी, इसलिए दूसरों पर दोषारोपण से बेहतर है कि कांग्रेस अपने गिरेबान में झांके। कांग्रेस को दूसरों पर राजनीतिक दोषारोपण करने का अधिकार नहीं है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed