{"_id":"670b41186fa2fede2a0fe3a5","slug":"rajasthan-s-bhajanlal-government-give-bonus-to-six-lakh-employees-on-diwali-2024-hindi-news-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: राजस्थान के छह लाख कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, भजनलाल सरकार 500 करोड़ करेगी खर्च, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: राजस्थान के छह लाख कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, भजनलाल सरकार 500 करोड़ करेगी खर्च, जानें मामला
Sun, 13 Oct 2024 10:27 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 13 Oct 2024 10:27 AM IST
सार
Diwali Bonus: राज्य सेवा के अधिकारियों को छोड़कर पे लेवल एल-12 और ग्रेड पे-4800 तक के कर्मचारियों को बोनस का लाभ मिलेगा। साथ ही पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारी भी इसके दायरे में आएंगे। प्रत्येक कर्मचारी को अधिकतम 6774 रुपये तक का बोनस दिया जाएगा।
विज्ञापन
कर्मचारियों को दीवाली बोनस देगी सरकार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान सरकार ने अपने कर्मचारियों को दीपावली पर बोनस देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कर्मचारियों को बोनस देने का अनुमोदन कर दिया गया है, इसका प्रदेश के लगभग 6 लाख सरकारी कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार राज्य सेवा के अधिकारियों को छोड़कर पे लेवल एल-12 और ग्रेड पे-4800 तक के कर्मचारियों को बोनस का लाभ मिलेगा। साथ ही पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारी भी इसके दायरे में आएंगे। प्रत्येक कर्मचारी को अधिकतम 6774 रुपये तक का बोनस दिया जाएगा। बोनस का 75 प्रतिशत पैसा नकद दिया जाएगा और 25 प्रतिशत राशि कर्मचारी के जीपीएफ (सामान्य प्रावधायी निधि) खाते में जमा की जाएगी।
विज्ञापन
छह लाख कर्मचारियों के मिलने वाले बोनस से सरकार पर करीब 500 करोड़ रुपये का अतरिक्त भार पड़ेगा। बता दें कि राज्य सरकार हर साल कर्मचारियों को बोनस देते ही। सीएम भजनलाल शर्मा से इसकी मंजूरी मिलने के बाद अब वित्त विभाग ने इसके आदेश जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन