फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan : Road accident in Jhunjhunu, 4 killed in collision between bus and Scorpio, more than 24 injured

Road Accident: झुंझुनू में हुआ सड़क हादसा, यात्री बस और स्कॉर्पियो की टक्कर में चार की मौत, 24 से ज्यादा घायल

Mon, 06 May 2024 12:37 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 06 May 2024 12:37 PM IST
सार

झुंझुनू के खेतड़ी थाना इलाके में एक बस और स्कॉर्पियो कर भीषण भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई और 24 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Rajasthan : Road accident in Jhunjhunu, 4 killed in collision between bus and Scorpio, more than 24 injured
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के खेतड़ी थाना इलाके में थली गांव के पास एक बस और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत होने से 4 लोगों की मौत हो गई, वहीं 24 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। आज सवेरे 10:30 के आसपास हुए हादसे में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। सूचना पाकर मौके पर सभी प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे गए हैं। 

विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि बस सवारियों से भरी हुई थी और सिंघाना से बुहाना की तरफ जा रही थी लेकिन थली के पास पहुंचते ही अनियंत्रित होकर सामने से आ रही स्कॉर्पियो से भिड़ गई, जिससे स्कॉर्पियो में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बस के ड्राइवर को भी गंभीर चोट लगने के कारण उसने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


स्कॉर्पियो सवार हमीरवार (खेतड़ी) के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसा इतना भयंकर था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में 24 लोग घायल हुए हैं, जिनका सिंघाना अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed