फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Revamps Excise Setup with New Enforcement Force to Crack Down on Illegal Liquor

Rajasthan News: राजस्थान में आबकारी विभाग का बड़ा पुनर्गठन, ‘आबकारी प्रवर्तन एवं निरोधक बल’ के गठन को मंजूरी

Wed, 03 Jun 2026 08:08 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Wed, 03 Jun 2026 08:08 AM IST
सार

राजस्थान सरकार ने आबकारी विभाग के व्यापक पुनर्गठन को मंजूरी देते हुए राज्यभर में आबकारी प्रवर्तन एवं निरोधक बल के गठन का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था के तहत 8 जोन, 53 उपआयुक्त कार्यालय और 286 कनिष्ठ आबकारी अधिकारी कार्यालय स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Rajasthan Revamps Excise Setup with New Enforcement Force to Crack Down on Illegal Liquor
एक्साइज डिपार्टमेंट बिल्डिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान सरकार ने आबकारी विभाग के ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए राज्यभर में एकीकृत ‘आबकारी प्रवर्तन एवं निरोधक बल’ (Excise Enforcement and Prevention Force) के गठन को मंजूरी दे दी है। वित्त (आबकारी) विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर विभाग की प्रशासनिक संरचना के व्यापक पुनर्गठन की घोषणा की है।

विज्ञापन

आदेश के अनुसार वर्तमान में संचालित जिला आबकारी अधिकारी, वृत्त निरीक्षक कार्यालयों तथा निरोधक शाखा के कई कार्यालयों का पुनर्संरचना कर नई व्यवस्था लागू की जाएगी। सरकार का उद्देश्य अवैध शराब, तस्करी और आबकारी कानूनों के उल्लंघन पर अधिक प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत राज्य को 8 जोन में विभाजित किया जाएगा, जहां अतिरिक्त आयुक्त स्तर के कार्यालय स्थापित होंगे। इनके अधीन 53 उपआयुक्त/आबकारी अधिकारी कार्यालय कार्य करेंगे। इसके अलावा 286 कनिष्ठ आबकारी अधिकारी कार्यालय भी गठित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढें- Rajasthan: हनुमान बेनीवाल ने मदन राठौड़ को भेजा लीगल नोटिस, कहा- सार्वजनिक माफी मांगें; सियासी हलचल तेज

अवैध शराब की गतिविधियों पर निगरानी मजबूत करने के लिए जयपुर और उदयपुर में दो राज्य स्तरीय उपआयुक्त (प्रवर्तन) कार्यालय स्थापित किए जाएंगे। वहीं जयपुर और जोधपुर में विधिक मामलों के लिए अलग उपआयुक्त (विधि) कार्यालय भी बनाए जाएंगे।

सरकार का दावा है कि इस नई संरचना से प्रवर्तन तंत्र अधिक सशक्त होगा और अवैध शराब के निर्माण, परिवहन तथा बिक्री के खिलाफ कार्रवाई तेज हो सकेगी। नए ढांचे में विभिन्न श्रेणियों के अधिकारियों और कर्मचारियों का पदस्थापन भी पुनर्गठित किया जाएगा।

राज्य सरकार ने यह कदम बजट घोषणा की अनुपालना में उठाया है। माना जा रहा है कि आबकारी विभाग में यह पिछले कई वर्षों का सबसे बड़ा प्रशासनिक पुनर्गठन है, जिससे राजस्व संग्रह बढ़ाने के साथ-साथ अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed