फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Rape of girl and married women in different places of Jaipur, threat to make obscene video viral

Rajasthan Crime: दुष्कर्म के मामलों से ‘गुलाबी नगरी’ शर्मसार, कहीं युवती तो कहीं विवाहिता से हुई दरिंदगी

Wed, 13 Mar 2024 06:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 13 Mar 2024 06:32 PM IST
सार

Crime Against Women: राजधानी जयपुर के कई थानाक्षेत्रों से युवती और विवाहित महिलाओं से दुष्कर्म करने के मामले सामने आए हैं। इनमें अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी पर दुष्कर्म करने, वीडियो से ब्लैकमेल करने, नशीला पेय पिलाकर देह शोषण करने और दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले शामिल हैं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...।

विज्ञापन
Rajasthan: Rape of girl and married women in different places of Jaipur, threat to make obscene video viral
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की राजधानी जयपुर से अलग-अलग थाना इलाकों से अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी पर दुष्कर्म करने, दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म करने और दुष्कर्म का प्रयास करने के कई मामले सामने आए हैं। ये मामले बनीपार्क थाना, मुहाना थाना, ब्रह्मपुरी थाना और श्याम नगर थाना के हैं। सभी थानों की पुलिस अलग-अलग दर्ज मामलों में कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन


पहला मामला बनीपार्क थाना इलाके का है, जहां से अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि आरोपी के पास उसके अश्लील वीडियो हैं। इसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसके साथ गलत काम किया करता था। न शादी कर रहा था और न ही वीडियो डिलीट कर रहा था। पीड़िता ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ कई सबूत दिए हैं।
विज्ञापन


थानाधिकारी महेश शर्मा ने बताया कि पश्चिम बंगाल की रहने वाली युवती ने शिकायत दी कि उसके साथ शादी का झांसा देकर आरोपी गौरव सिंघल ने दुष्कर्म किया। पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है। पीड़िता के बयान कोर्ट के सामने दर्ज होंगे। इसके बाद जांच शुरू होगी। उन्होंने बताया कि आरोपी गौरव सिंघल को पकड़ने के लिए टीमें भेजी गईं, लेकिन वह उसके ठिकानों पर नहीं मिला। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुहाना में विवाहिता से दुष्कर्म, फिर अश्लील विडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

दूसरा मामला जिले के मुहाना थाना इलाके का है, जहां अकेला पाकर विवाहिता से दुष्कर्म करने के बाद अश्लील विडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है।


मुहाना थानाधिकारी मदनलाल ने बताया कि थानाक्षेत्र निवासी 25 वर्षीय विवाहिता ने मामला दर्ज करवाया कि पिछले काफी समय से वह पति के साथ यहां किराए पर रहती है। सितंबर 2023 में कॉलोनी में जयदीप नाम का लड़का आकर रहने लगा। कॉलोनी में रहने के कारण उसको जानती थी। अक्टूबर 2023 में पति की गैरमौजूदगी में आरोपी जयदीप घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और किसी को बताने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

पीड़िता ने बताया कि इसके बाद पति के काम पर जाने के बाद वह उसे ब्लैकमेल कर अपने घर बुलाकर देह शोषण करने लगा। दिसंबर 2023 में अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर घर से जेवरात और नकदी लेकर आने के लिए दबाव बनाया। इस वजह से घर पर रखे शादी के गहने और 3.50 लाख रुपये लेकर वह मिलने गई। किराए पर गाड़ी मंगाकर आरोपी जयदीप उसे बैठाकर जेवरात और नकदी सहित अपहरण कर ले गया। फिर जोधपुर ले जाकर एक होटल में बंधक बनाकर रखा। होटल में कई दिनों तक रखकर देह शोषण करता रहा। जैसे-तैसे आरोपी के चंगुल से भागकर जयपुर पहुंची और पति को आपबीती सुनाई। इसके बाद थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया।
 

ब्रह्मपुरी में नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर महिला से दुष्कर्म

तीसरा मामला ब्रह्मपुरी थाना इलाके का है, जहां से नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर एक युवक द्वारा महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

पुलिस ने बताया कि गोनेर रोड निवासी 27 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया कि आरोपी उनके परिवार का पुराना परिचित सुदेव बर्मन है। दिसंबर 2023 में सुदेव बर्मन ने मिलने के बहाने ब्रह्मपुरी स्थित घर बुलाया। जब वह मिलने गई तो आरोपी सुदेव बर्मन ने उसको कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाई। नशे की हालत में उसके अश्लील वीडियो बना लिए। इसके बाद अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर देह शोषण करने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी सुदेव के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
 

श्याम नगर में महिला से दुष्कर्म का प्रयास

चौथा मामला श्याम नगर थाना इलाके का है। जहां एक परिचित ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।



पुलिस ने बताया कि श्याम नगर निवासी 24 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया कि वह पति और बच्चों के साथ यहां रहती है। बुधवार रात को वह बच्चों के साथ घर पर थी। देर रात घर लौटने की कहकर पति किसी शादी समारोह में गए थे। रात करीब एक बजे गेट खटखटाने की आवाज आई तो उसने पति के लौटने के धोखे में घर का गेट खोल दिया।

पीड़िता ने बताया कि गेट खोलते ही परिचित सूरज बंजारा धक्का मारकर घर के अंदर घुस गया। फिर आरोपी सूरज बंजारा उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध में शोर मचाने पर वह तकिए से मुंह दबाकर जबरदस्ती करने लगा। वहीं, चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर जागे बच्चे भी जोर-जोर से रोने लगे। इसके बाद पकड़े जाने के डर से आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पति के घर लौटने पर उसने आपबीती सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed