फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Rajasthan cabinet meeting will be held after Maha Kumbh bath in Prayagraj

Rajasthan: महाकुंभ स्नान के बाद होगी राजस्थान मंत्रिमंडल की बैठक, मंत्रिपरिषद के साथ सीएम पहुंचे प्रयागराज

Sat, 08 Feb 2025 11:41 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 08 Feb 2025 11:41 AM IST
सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अपने 180 अतिथियों के साथ शनिवार सुबह प्रयागराज संगम में पावन स्नान करने के लिए रवाना हुए। प्रयागराज में राजस्थान मंडपम की एक विशेष बैठक आयोजित होनी है।

विज्ञापन
Rajasthan: Rajasthan cabinet meeting will be held after Maha Kumbh bath in Prayagraj
एयरपोर्ट पर सीएम भजनलाल शर्मा और मंत्रिमंडल के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज में महाकुंभ के अवसर पर राजस्थान मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद का विशेष दौरा प्रस्तावित था। महाकुंभ में पावन स्नान के लिए शनिवार सुबह मुख्यमंत्री अपनी मंत्रिपरिषद के 180 अतिथियों के साथ प्रयागराज पहुंचे। यह आयोजन धार्मिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रही है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ जयपुर से प्रातः 7:20 बजे विशेष हवाई जहाज से रवाना हुए और लगभग 8:40 बजे प्रयागराज हवाई अड्डे पर पहुंचे। हवाई अड्डे से मुख्यमंत्री, मंत्रिपरिषद और अतिथिगण संगम घाट की ओर प्रस्थान करेंगे, जहां वे पावन स्नान करेंगे।
विज्ञापन


राजस्थान मंडपम में होगा मंत्रिपरिषद का विशेष सत्र
संगम स्नान के बाद मुख्यमंत्री और अतिथियों का राजस्थान मंडपम में स्वागत कार्यक्रम प्रस्तावित है। दोपहर के भोजन के उपरांत मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक राजस्थान मंडपम में आयोजित होगी। यह बैठक दोपहर 2:30 बजे प्रारंभ होकर 3:30 बजे तक चलेगी। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और राजनीतिक विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को जयपुर लौटने का कार्यक्रम
बैठक के समापन के बाद शाम 5:00 बजे मुख्यमंत्री और प्रतिनिधि मंडल प्रयागराज से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

कर्नल राज्यवर्धन सिंह और किरोड़ी लाल मीणा की अनुपस्थिति
जानकारी के अनुसार कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के पिता के स्वर्गवास के कारण वे इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे। वहीं, वरिष्ठ नेता डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का भी कार्यक्रम में शामिल होना संदिग्ध माना जा रहा है।

धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व
राजस्थान मंत्रिपरिषद का महाकुंभ स्नान में भाग लेना धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है। इस यात्रा को राज्य सरकार की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक पहचान के सम्मान से जोड़ा जा रहा है।





सीएम ने दिल्ली की जनता को दी बधाई
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा, "लोगों को पीएम नरेंद्र मोदी पर भरोसा है और भरोसा है कि डबल इंजन सरकार दिल्ली में विकास सुनिश्चित करेगी... मैं पीएम मोदी, राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष, केंद्रीय गृह मंत्री, सभी वरिष्ठ नेताओं और दिल्ली की जनता को बधाई देता हूं... मैं कह सकता हूं कि दिल्ली में विकास हर दूसरे भाजपा शासित राज्य की तरह होगा..."

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed