Rajasthan Politics: कांग्रेस को एक और झटका, कल भाजपा में शामिल होंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री लालचंद कटारिया
Rajasthan Politics: कांग्रेस सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री लालचंद कटारिया, गहलोत सरकार के पूर्व गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव, पूर्व विधायक आलोक बेनीवाल, पूर्व विधायक विजयपाल मिर्धा, खिलाड़ी लाल बेरवा सहित कई कांग्रेस के दिग्गज नेता कल बीजेपी ज्वॉइन करेंगे।
विस्तार
लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रदेश के वरिष्ठ जाट नेता लालचंद कटारिया एवं पूर्व विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा समेत अशोक गहलोत सरकार में गृह राज्य मंत्री रहे राजेंद्र यादव भारतीय जनता पार्टी ज्वॉइन करने जा रहे हैं। वहीं बैरवा ने कहा कि कांग्रेस में अब अति हो गई, मैं बंधुआ मजदूर तो हूं नहीं।
11 बजे भाजपा कार्यलय पहुंचेंगे सभी
लालचंद कटारिया मनमोहन सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं व गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। कल वह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वॉइन कर रहे हैं। कल 11:00 बजे भारतीय जनता पार्टी में लालचंद कटारिया समेत आलोक बेनीवाल, खिलाड़ी लाल बेरवा एवं अशोक गहलोत सरकार में गृह राज्य मंत्री रहे राजेंद्र यादव भाजपा को ज्वॉइन करने जा रहे हैं।