फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: National Commission for Women Chairperson Vijaya Felicitated, Praises CM and State BJP President

Jaipur News: राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजया राहटकर का अभिनंदन, सीएम और प्रदेश अध्यक्ष की जमकर की तारीफ

Sun, 06 Apr 2025 09:05 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 06 Apr 2025 09:05 AM IST
सार

अपने जयपुर प्रवास के दौरान भाजपा द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने कहा कि देश में सबसे अधिक अपनापन और पारिवारिक भावना राजस्थानियों में ही देखने को मिलती है।

विज्ञापन
Jaipur News: National Commission for Women Chairperson Vijaya Felicitated, Praises CM and State BJP President
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर का जयपुर प्रवास के दौरान शनिवार को भाजपा की ओर से भव्य स्वागत किया गया। विधानसभा के पास स्थित कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब के सभागार में आयोजित इस अभिनंदन समारोह में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

विज्ञापन


इस अवसर पर विजया राहटकर ने राजस्थान के प्रति अपने गहरे भाव प्रकट करते हुए कहा कि राजस्थान ने मुझे बहुत स्नेह और सम्मान दिया है। यहां का अपनापन, सादगी, और पारिवारिक भावना पूरे देश में सबसे अलग और विशेष है। यहां मेरा सबके साथ एक आत्मीय रिश्ता है- कोई बड़ा भाई, कोई छोटी बहन, यह राज्य मेरे लिए मायके जैसा है। यहां से जाना केवल भूमिका का बदलाव है, जिम्मेदारियां समय के साथ बदलती रहती हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: विश्वभर में गूंजता है पिपलांत्री मॉडल: राजसमंद में न्यायमूर्ति BR गवई बोले- ये सामाजिक सुधार का शानदार उदाहरण
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिला आयोग की अध्यक्ष बनने के बाद जिम्मेदारियां जरूर बदली हैं लेकिन महिलाओं के उत्थान के लिए मेरा कार्य और समर्पण निरंतर जारी है। महिलाओं के लिए मेरे हृदय में विशेष स्थान है और मेरी भूमिका चाहे जो भी हो, मैं उनके अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए सदैव कार्य करती रहूंगी।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रशंसा करते हुए विजया ने कहा कि सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को जमीन पर उतारने का सराहनीय प्रयास किया है। उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ को संत स्वभाव वाला, मधुरभाषी और मिलनसार नेता बताते हुए कहा कि भाजपा को ऐसा अध्यक्ष मिलना सौभाग्य की बात है।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मदन राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में भाजपा सरकार के गठन में विजया ताई का अहम योगदान रहा है। उन्होंने सह प्रभारी रहते हुए आम कार्यकर्ता के साथ मिलकर दिन-रात मेहनत की। देश में बढ़ते अपराधों को देखकर चिंता होती है, खासकर जब युवा और बुजुर्ग भी इसमें लिप्त हो रहे हैं। ऐसे समय में महिला आयोग को विजया ताई जैसा नेतृत्व मिलना देश के लिए शुभ संकेत है।

ये भी पढ़ें: Jodhpur News: पेट्रोल टैंकर की ट्रक से टक्कर में ड्राइवर की मौत, केबिन में फंसा शव, सड़क पर बहा तेल

समारोह में राजस्थानी परंपरा अनुसार साफा पहनाकर विजया का स्वागत किया गया। मंच पर विधायक श्रीचंद कृपलानी, सांसद मंजू शर्मा, भाजपा उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, सरदार अजयपाल सिंह, मोतीलाल मीणा, भाजपा महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल, अजीत मांडण, भाजपा कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, मेयर सौम्या गुर्जर और कुसुम यादव सहित कई अन्य नेताओं ने शॉल ओढ़ाकर और पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed