फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Politics Minister Pratap Singh Khachariawas Statement on ED Entry In Rajasthan

Rajasthan Politics: कांग्रेस नेताओं को सताने लगी चिंता, मंत्री खाचरियावास ने कहा- राजस्थान में आ चुकी है ED

Wed, 24 May 2023 10:10 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 24 May 2023 10:10 AM IST
सार

राजस्थान की गहलोत सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने प्रदेश में ईडी की एंट्री को लेकर बड़ी बात कही है। मंत्री ने कहा, चुनाव में बीजेपी वाले ईडी-सीबीआई को ही बुलाते ही हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Politics Minister Pratap Singh Khachariawas Statement on ED Entry In Rajasthan
मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की एंट्री को लेकर अब सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मंगलवार को सचिवालय में मीडिया से बात करते कहा, ईडी को जो कार्रवाई करनी है वो करें, ताकि स्थितियां साफ हो जाएं। चुनाव में वैसे भी बीजेपी वाले ईडी-सीबीआई को बुलाते ही हैं, इसमें दो राय नहीं है।

विज्ञापन


बताते चलें कि हाल ही में सचिवालय की योजना भवन में मिले करोड़ों रुपये के बाद गहलोत सरकार विपक्ष के निशाने पर है। विपक्ष लगातार सरकार पर करोड़ों रुपये के घोटाले के आरोप लगाते हुए ईडी से जांच की मांग कर रहा है। विपक्ष के इन आरोपों पर गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, बीजेपी वाले चुनाव में ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई को बुलाते ही हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में तो ईडी आ भी चुकी है, बीजेपी वाले मांग कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ईडी को पत्र लिखें, लेकिन मुख्यमंत्री के पत्र लिखने से ईडी आती है क्या? चुनाव आने वाले हैं, भाजपा वाले ईडी को लाना चाहते हैं तो लाएं।
विज्ञापन


सचिवालय नहीं भाजपा मुख्यालय का करें घेराव...
इससे पहले महंगाई राहत कैंप के निरीक्षण के दौरान प्रताप सिंह खाचरियावास ने भाजपा की ओर से सात जून को भ्रष्टाचार को लेकर सचिवालय का घेराव किए जाने की घोषणा पर कहा कि उन्हें भाजपा मुख्यालय का घेराव करना चाहिए। कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले बीजेपी को देखना चाहिए कि सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार तो बीजेपी में है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस महंगाई खत्म करती है, लेकिन भाजपा महंगाई बढ़ाती है। जनता से जो वादे किए उन पर केंद्र की मोदी सरकार कहीं भी खरी नहीं उतरी। इनके जवाब देने के बजाय बीजेपी के नेता सिर्फ भाषणबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू-मुस्लिम का खेल भी अब खत्म...
खाचरियावास ने हमला बोलते हुए कहा कि पहले वह (भाजपा) कहते थे काला धन लेकर आएंगे, देश में गरीबी मिटाएंगे। कहां गए 15 लाख और अच्छे दिन के वादे? पीएम ने पहले 500 और 1000 ने नोट बंद किए, आज 2000 का नोट बंद कर रहे हैं। खाचरियावास ने कहा कि झूठी और पाखंडी केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों और नियत को अब जनता जान चुकी है। जनता इनके किसी भी तरह के बहकावे में नहीं आएगी, हिंदू-मुस्लिम का खेल भी अब खत्म हो गया है।


बता दें कि सचिवालय से कुछ कदम दूरी पर योजना भवन की बेसमेंट में रखी अलमारी में मिली करोड़ों की नकदी और गोल्ड के बाद बीजेपी ने आईटी विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सात जून को सचिवालय घेराव का एलान किया है। इसके साथ ही बीजेपी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मांग की है कि वह इस पूरे मामले की जांच के लिए ईडी को पत्र लिखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed