राजस्थान कांस्टेबल भर्ती 2025: उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए आवेदन 15 सितंबर से, अंतिम तिथि 4 अक्तूबर तक बढ़ी
Constable Recruitment 2025: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल (उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटा) भर्ती 2025 की आवेदन प्रक्रिया में बदलाव हुआ है। अब खिलाड़ी 15 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 4 अक्तूबर कर दी गई है। कुल 167 पदों पर भर्ती होगी।
विस्तार
राजस्थान पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल (उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटा) भर्ती 2025 के आवेदन शेड्यूल में बदलाव करते हुए उम्मीदवारों को राहत दी है। पहले यह आवेदन प्रक्रिया 12 सितंबर से शुरू होने वाली थी, लेकिन अब खिलाड़ी 15 सितंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। साथ ही आवेदन की अंतिम तिथि एक अक्तूबर से बढ़ाकर 4 अक्तूबर 2025 कर दी गई है।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड बिपिन कुमार पांडेय ने बताया कि इस भर्ती के अंतर्गत कुल 167 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट खिलाड़ियों को पर्याप्त समय देने और तकनीकी कारणों से आवेदन की अंतिम तिथि में यह विस्तार किया गया है।
बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति क्रमांक 4457 दिनांक 04 सितंबर 2025 तथा विज्ञप्ति क्रमांक 4595 दिनांक 10 सितंबर 2025 में इस बदलाव की जानकारी दी गई है। भर्ती से संबंधित विस्तृत विवरण और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की जानकारी राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।
इस भर्ती में केवल वे खिलाड़ी आवेदन कर पाएंगे जो निर्धारित मानकों और उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटे की पात्रता शर्तों को पूरा करते हों। चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों की खेल उपलब्धियों और प्रदर्शन को प्रमुखता दी जाएगी। पुलिस विभाग का मानना है कि उत्कृष्ट खिलाड़ियों की भर्ती से विभाग में नई ऊर्जा का संचार होगा और खेल भावना के साथ अनुशासन भी मजबूत होगा।
यह भी पढ़ें- Udaipur News: किराएदार दंपति पर मकान मालिक का चाकू से हमला, पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल; जानें मामला
राजस्थान पुलिस ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन करें। साथ ही आवेदन भरते समय आवश्यक प्रमाण पत्र और खेल उपलब्धियों से संबंधित दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी।
इस संशोधन से राज्यभर के उन खिलाड़ियों को लाभ होगा जो समय की कमी या तैयारी में देरी की वजह से पहले आवेदन नहीं कर पा रहे थे। अब उन्हें अतिरिक्त समय मिलने से आवेदन में कोई परेशानी नहीं होगी।
यह भी पढ़ें- राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा: जयपुर तक चलेंगी 5 जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें, रेवाड़ी-सीकर सेवा का विस्तार
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.