फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Paper Leak: Former CM Ashok Gehlot's PSO arrested in paper leak

Rajasthan SI Paper Leak: पूर्व सीएम के POS और बेटे की गिरफ्तारी, गहलोत बोले- SOG बिना दबाव अपना काम करे

Sat, 09 Aug 2025 06:09 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Sat, 09 Aug 2025 06:09 PM IST
सार

राजस्थान एसआई भर्ती 2021 पेपर लीक मामले में गिरफ्तारी के बाद गहलोत ने कहा कि उन्हें मीडिया से इस बारे में जानकारी मिली है और यदि किसी की अपराध में संलिप्तता है तो कानून अपना काम करे। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि SOG बिना किसी दबाव के जांच कर तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचेगी।

विज्ञापन
Rajasthan Paper Leak: Former CM Ashok Gehlot's PSO arrested in paper leak
अपने PSO के साथ पूर्व सीएम अशोक गहलोत। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में एसआई भर्ती पेपर 2021 लीक प्रकरण में पूर्व सीएम अशोक गहलोत के करीबी की गिरफ्तारी के बाद हलचल मची हुई है। दरअसल राजस्थान SOG ने देर रात पेपर लीक से जुड़े एक मामले में पूर्व सीएम अशोक गहलोत के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) राजकुमार यादव और उस के बेटे भरत यादव को गिरफ्तार किया। इसके बाद विपक्ष हमलावर बना हुआ है। गजेंद्र सिंह शेखावत ने X पर लिखते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी थी। इस पर अब पूर्व सीएम अशोक गहलोत का जवाब भी आ गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Rajasthan SI Paper Leak: पूर्व CM गहलोत के PSO राजकुमार यादव गिरफ्तार, बेटे के लिए खरीदा था पेपर
विज्ञापन

 


मामले में पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने X पर लिखते हुए कहा कि 'मीडिया के माध्यम से जानकारी में आया है कि मेरी सुरक्षा में तैनात जयपुर पुलिस लाइन के एक हेड कांस्टेबल एवं उनके पुत्र को SOG ने हिरासत में लिया है। किसी भी व्यक्ति की अपराध में कोई संलिप्तता हो तो कानून अपना काम करे। मुझे आशा है कि SOG बिना किसी दबाव के इस मामले की जांच कर एक तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचेगी।'

बेटे के लिए खरीदा था सब इंस्पेक्टर का पेपर
सूत्रों के अनुसार अब तक जांच में सामने आया है कि राजकुमार यादव ने बेटे के लिए सब इंस्पेक्टर का पेपर खरीदा था। राजकुमार यादव का बेटा भरत यादव भर्ती एग्जाम में पास हो गया था। इसके बाद फिजिकल में फेल हो गया। अब तक 50 से अधिक गिरफ्तार एसआई भर्ती पेपर लीक 2021 मामले में अब तक 50 से अधिक लोग गिरफ्तार किए गए हैं, जिसमें 44 प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टर, पूर्व राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) सदस्य रामूराम रायका और बाबूलाल कटारा और 30 दस्तावेज लीक गिरोह के सदस्य शामिल हैं। हाल ही में राजस्थान हाईकोर्ट ने 26 आरोपियों को जमानत दे दी, जिससे SOG की जांच पर सवाल उठे हैं। कोर्ट ने माना कि SOG के सबूत कमजोर और संदेहास्पद थे। खासकर तकनीकी साक्ष्यों के अभाव में कई प्रतियोगी परिक्षाओं का पेपर हुआ था लीक राजस्थान पेपर लीक मामला एक लंबे समय से चल रहा घोटाला है, जिसमें कई प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2021, REET 2021, और अन्य भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक होने की घटनाएं शामिल हैं। इस मामले में विशेष जांच दल (SIT) और स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed