{"_id":"643f96824b4519b0e809b2f5","slug":"rajasthan-paper-leak-case-mla-ramlal-said-cmo-officials-including-babulal-katara-congress-leader-investigated-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पेपर लीक मामले में MLA रामलाल ने कहा- बाबूलाल कटारा और कांग्रेस नेता सहित CMO अधिकारियों की हो जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पेपर लीक मामले में MLA रामलाल ने कहा- बाबूलाल कटारा और कांग्रेस नेता सहित CMO अधिकारियों की हो जांच
Wed, 19 Apr 2023 02:02 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 19 Apr 2023 02:02 PM IST
सार
राजस्थान बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने पेपर लीक मामले में बाबूलाल कटारा के संबंध कांग्रेस नेता और अधिकारियों से होने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि मामले की सीबीआई जांच हो।
विज्ञापन
विधायक रामलाल शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने कहा, जहां एक ओर मुख्यमंत्री जी कहते हैं कि हर गलती कीमत मांगती है और हम भी यही कह रहे हैं, जिसने गलती की है उसको सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा एक ऐसा शख़्स है, जिसने सांख्यिकी अधिकारी के रूप में काम किया। बाद में उसने उसी बेल्ट के अंदर विकास अधिकारी के रूप में भी कार्य किया। आज भी जनता के बाद उसके विकास अधिकारी के कार्यकाल को याद करती है और जनता उसे अच्छे कामों के लिए नहीं, बल्कि उनके भ्रष्टाचार के कामों के लिए याद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने कहा, इसी बाबूलाल कटारा का संबंध है, कांग्रेस के एक जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार से और दिनेश कुमार का संबंध प्रदेश के मुखिया जी से है। ये बाबूलाल कटारा कितने रुपये की डील करके आरपीएससी का सदस्य बना, ये भी लोगों के अंदर एक प्रश्न है। आवश्यकता इस बात की है कि सिर्फ़ जांच बाबूलाल कटारा की नहीं, जांच कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की भी होनी चाहिए और जांच मुख्यमंत्री कार्यालय के उन अधिकारियों की भी होनी चाहिए, जिनके लगातार संपर्क के अंदर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार रहे।
विज्ञापन
विधायक रामलाल ने कहा, आवश्यकता इस बात की है कि राजस्थान की पुलिस या एसओजी वो सारी जांच के पार्ट तक नहीं पहुंच सकती जिसकी जांच की आवश्यकता सीएमओ की होती है। भारतीय जनता पार्टी मांग करती है, इस पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई से करवानी चाहिए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।