फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan On BJP clarification regarding Deputy CM Premchand Bairwa Supriya Shrinet

Rajasthan: डिप्टी सीएम बैरवा को लेकर BJP की सफाई पर श्रीनेत बोलीं- चार शब्दों से भाजपा में हड़कंप क्यों?

Mon, 07 Oct 2024 08:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 07 Oct 2024 08:31 PM IST
सार

जब सुप्रिया श्रीनेत से उनके ट्वीट को लेकर पूछा गया कि उन्होंने वह किसके लिए लिखा तो सुप्रिया ने कहा, रशिया-यूक्रेन युद्ध चल रहा है। मैं दिल्ली में रोजाना ऑफिस जाते वक्त ली मेरेडियन होटल देखती हूं।

विज्ञापन
Rajasthan On BJP clarification regarding Deputy CM Premchand Bairwa Supriya Shrinet
सुप्रिया श्रीनेत सहित अन्य कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने कुछ दिन पहले किए अपने 'राजस्थान, रशियन' संबंधी चर्चित ट्वीट को लेकर भाजपा पर फिर हमला बोला है। सोमवार को जयपुर में पत्रकारों ने जब श्रीनेत से ट्वीट के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा, मैंने किसी का नाम नहीं लिया, फिर भाजपा कौन सा उड़ता तीर पकड़ रही है? मुझे नहीं पता चार शब्दों से भाजपा में क्यों हड़कंप मच गया। ये चोर की ढाढ़ी में तिनका नहीं लगता? 

विज्ञापन


जब श्रीनेत से उनके ट्वीट को लेकर पूछा गया कि उन्होंने वह किसके लिये लिखा तो सुप्रिया कहा कि रशिया, यूक्रेन युद्ध चल रहा है। मैं दिल्ली में रोजाना ऑफिस जाते वक्त ली मेरेडियन होटल देखती हूं। इसलिए मन में आ गया और मैंने लिख दिया। इसे खोजें और बड़ी कहानी मिल सकती है। मैंने जब किसी पर आरोप नहीं लगाया तो भाजपा किसे क्लीन चिट दे रही है। गौरतलब है कि सुप्रिया के ट्वीट के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने इसे छवि खराब करने की कोशिश बताया था।
विज्ञापन


मदन राठौड़ और किरोड़ीलाल ने किया था बचाव
दरअसल, सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा और डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को टारगेट करने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने बचाव करते हुए कहा था कि उनके बारे में अफवाहें फैलाकर कुछ लोग राजनीति को दूषित कर रहे हैं। दिल्ली के होटल में रशियन महिला विवाद में फैल रही चर्चाओं के सवाल पर मदन राठौड़ ने कहा था, इसमें बीजेपी का कोई नेता नहीं है। न किसी का लेना देना है। केवल चरित्र हनन का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं सोचता हूं, यह हल्की राजनीति है। इस स्तर पर किसी को उतरना नहीं चाहिए। किसी भी व्यक्ति के लिए और इस प्रकार की चर्चा फैलाना, भ्रम पैदा करना, छवि खराब करना, मैं सोचता हूं राज नेताओं को इससे बचना चाहिए। मैंने भी एक अखबार में पढ़ा था, पता नहीं किसके लिए क्या लिखा, लेकिन लोगों ने इधर-उधर घुमाने की कोशिश की। राठौड़ ने यह भी जगा था कि सुप्रिया श्रीनेत एक महिला राजनेता हैं। इसलिए उन्हें ऐसे आरोप लगाने से बचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed