फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: NSUI staged a fierce protest demanding student union elections, water cannon fired on Sachin Pilot

Rajasthan News: छात्रसंघ चुनाव की मांग पर NSUI का उग्र प्रदर्शन, सचिन पायलट पर चला वॉटर कैनन

Tue, 05 Aug 2025 03:12 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 05 Aug 2025 03:12 PM IST
सार

छात्रसंघ चुनावों की मांग को लेकर एनएसयूआई ने शहीद स्मारक पर सभा करने के बाद सीएम आवास की तरफ कूच किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट भी इस मौके पर मौजूद थे।

विज्ञापन
Rajasthan: NSUI staged a fierce protest demanding student union elections, water cannon fired on Sachin Pilot
एनएसयूआई के प्रदर्शन में सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में छात्रसंघ चुनावों की बहाली को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। मंगलवार को एनएसयूआई ने जयपुर में शहीद स्मारक से मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए कूच किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट भी शामिल हुए। जैसे ही प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़े, पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वॉटर कैनन का सहारा लिया। इस दौरान सचिन पायलट पर भी पानी की बौछार की गई, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया।

विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान सचिन पायलट ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास ठप है। सरकार को चुनाव नहीं कराने की सलाह कौन दे रहा है? ये सत्ता में बैठकर सिर्फ मजे लेना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं की आवाज को दबा नहीं सकती।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Jaisalmer News: NCERT की किताब में जैसलमेर को मराठा साम्राज्य का हिस्सा बताया, चैतन्यराज सिंह ने जताई आपत्ति

विधायक अभिमन्यु पूनिया ने चेतावनी दी कि अगर आज किसी छात्र पर मुकदमा दर्ज हुआ तो कांग्रेस पार्टी सख्त प्रतिक्रिया देगी। वहीं विधायक मुकेश भाकर और मनीष यादव ने भी छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें डरना नहीं है, यह लड़ाई युवाओं के हक की है और इसे हर हाल में जीता जाएगा। एनएसयूआई ने ऐलान किया है कि आने वाले दिनों में विरोध और तेज किया जाएगा। संगठन की मांग है कि राज्य में जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव कराए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed